Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना

 

मणिपुर में उखरूल जिले को 201 करोड़ रुपये का पैकेज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंफाल , 11 Apr 2017

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बिरेन सिंह ने उखरूल जिले के विकास के लिए मंगलवार को 201 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। मुख्यमंत्री तथा कुछ मंत्रियों ने 'गो टू द हिल्स' अभियान के हिस्से के तहत राज्य के सीमांत जिले उखरूल का दौरा किया था।सिंह तथा कुछ मंत्रियों ने कुछ दिन पहले एक अन्य पहाड़ी जिले कांगपोकपी का भी दौरा किया था।तांगखुल जनजाति के सर्वोच्च निकाय तांगखुल नागालोंग ने अन्य नागरिक निकायों के सहयोग से मंत्रियों के दल का गर्मजोशी से स्वागत किया था, साथ ही इंफाल-उखरूल सड़क पर स्वागत होर्डिग भी लगाई थी।नागाओं की राजनीतिक पार्टी नागा पीपुल्स फ्रंट मणिपुर में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का घटक दल है।

एक सार्वजनिक स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार पहाड़ी तथा घाटी के संतुलित विकास के लिए है।"उन्होंने घोषणा की थी कि पहाड़ी जिलों में रोटेशन पर कैबिनेट की बैठक की जाएगी।इसके अलावा, गांव के मुखिया उनसे, अन्य मंत्रियों तथा अधिकारियों से हर महीने की 15 तारीख को मिल सकते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, "सड़कों का निर्माण तथा मरम्मत सीमा सड़क संगठन द्वारा किया जाएगा। अगर लोग काम की गुणवत्ता से खुश नहीं होंगे, तो वह सरकार से इसकी शिकायत कर सकते हैं।"उन्होंने कहा कि वह तथा उनके मंत्री पहाड़ी जिलों का नियमित दौरा करेंगे। सिंह ने कहा, "जबतक पहाड़ी जिलों का विकास संतुलित तरीके से नहीं होगा, मणिपुर विकास नहीं कर सकता।"

 

Tags: Biren Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD