Monday, 25 September 2023

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सिमारिया, बेगुसराय का दौरा किया उपायुक्त पुंछ ने ईद-मिलाद-उन-नबी (एसडब्ल्यू) की व्यवस्था पर चर्चा के लिए बैठक की अध्यक्षता की डीडीसी जम्मू ने टिकाऊ सामुदायिक संपत्तियों के निर्माण, ग्राम विकास गतिविधियों में स्थानीय जरूरतों पर ध्यान देने पर जोर दिया आयुक्त सचिव आरडीडी मंदीप कौर ने भद्रवाह में जागरूकता शिविर आयोजित कर एसबीएम परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया पंजाब वेयरहाऊस के चेयरमैन और कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत फंड में 37.95 लाख रुपए का योगदान अमन अरोड़ा द्वारा सुनाम हलके के सभी सरकारी हाई स्कूलों में 4डी विशेषता वाली एक्स. आर लैबज़ का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने साइकिल अभियान को दिखाई हरी झंडी आपदा राहत कोष में दिया अंशदान महिला आरक्षण बिल पास होने पर एक-दूसरे को मिठाई खिला मनाई खुशी मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में पिछले 25 दिनों में 7660 युवाओं को नौकरियों दे कर नया रिकार्ड बनाया कर्ज की बात न करें राज्यपाल, अकाली भाजपा और कांग्रेस सरकार ने हमें तीन लाख करोड़ का कर्ज विरासत में दिया है : हरपाल सिंह चीमा डॉ. एस.एस.आहलुवालिया ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कपूरथला का दौरा किया पराली को आग न लगाकर इसके सुचारु प्रबंधन के लिए सहयोग करें किसान : एस.डी.एम प्रदीप बैंस गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडीगढ़ में 7 दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर हुआ संपन्न पंजाब सरकार द्वारा एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 58 खिलाड़ियों को तोहफ़ा, 4.64 करोड़ रुपए की राशि दी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सिंगापुर में प्रशिक्षण के लिए 60 प्रिंसीपलों के दो बैंच को हरी झंडी दे कर किया रवाना प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 'अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023' का उद्घाटन किया क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर बल दिया जाएगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की निहारिका रायजादा ने भारतीय सिनेमा में किये 10 साल पूरे, मीडिया के साथ ये ख़ास मौका किया सेलिब्रेट

 

महिला हॉकी : भारत ने जीता हॉकी विश्व लीग राउंड-2 का खिताब

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वेस्ट वेंकुवर , 10 Apr 2017

गोलकीपर सविता के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को हॉकी विश्व लीग राउंड-2 के फाइनल मैच में चिली को मात देकर खिताबी जीत हासिल की। चिली के खिलाफ यह मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 से ड्रॉ हुआ था, लेकिन शूटआउट में भारत ने चिली को 3-1 से मात देकर जीत हासिल की। इस मुकाबले में शुरुआत से चिली ने अपना दबदबा बना रखा था। उसने पांचवें मिनट में ही मारिया माल्डोनाडो की ओर से दागे गए गोल की बदौलत बढ़त हासिल की। इस बढ़त को चिली की टीम ने दूसरे क्वार्टर तक इस बढ़त को बनाए रखा। हालांकि, 22वें मिनट में भारतीय टीम को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला था, लेकिन इसमें टीम को सफलता हासिल नहीं हुई। भारतीय टीम को इस हार से 41वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए अनुपमा बार्ला के गोल ने बचाया। 

इस गोल के कारण दोनों टीमों के बीच स्कोर निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर रहा। खिताबी मुकाबले के परिणाम और विजेता टीम के चयन के लिए दोनों टीमों को 3-3 शूटआउट करने का मौका दिया गया। भारतीय टीम की ओर से कप्तान रानी और मोनिका ने सफल तरीके से गोल किया और गोलकीपर सविता द्वारा चिली के गोलों को असफल किए जाने के कारण 2-0 से बढ़त हासिल की। इस बीच, चिली की खिलाड़ी कैरोलिन ग्रासिया ने टीम के लिए एक गोल किया, लेकिन दीपिका ने सफल रूप से भारत के खाते में तीसरा गोल भी डाला। इस तरह भारत ने इस खिताबी मुकाबले में 3-1 से जीत हासिल की।भारतीय टीम ने हॉकी विश्व लीग राउंड-2 के सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ ही महिला विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल टूर्नामेंट में स्थान हासिल कर लिया था। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD