Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें ਜਿਹੜੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਖਡੂਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਬਣਾਇਆ, ਉਸਨੂੰ ਸਮਝਣ ਪੰਜਾਬੀ : ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने शहीद सुखदेव थापर को उनके जन्मस्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की कांग्रेस सरकार हर गरीब परिवार को 8500 रुपये प्रति माह देगी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर ढींडसा ने एन.के शर्मा के समर्थन में किया चुनाव प्रचार आम आदमी पार्टी को पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में मिली बड़ी मजबूती, विपक्षी पार्टियों के कई दिग्गज नेता हुए 'आप' में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला समर्थकों सहित भाजपा में शामिल फसलों पर एमएसपी की गारंटी कांग्रेस देगी : विजय इंदर सिंगला प्रदेश की बात छोड़े पहले अपने हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारें बलबीर सिंह:एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आम आदमी पार्टी के राज में उनकी अपनी महिला सांसद भी सुरक्षित नहीं : डा. सुभाष शर्मा मैं यहाँ ही पैदा हुआ हूं और आपके सभी दुख-सुख मेरे हैं: मीत हेयर बीस दिन के लालच में अगले 5 साल बर्बाद ना करें लोग – बाबर औजला हम अपने कामों के चलते वोट मांग रहे है जबकि दूसरी पार्टियों के पास वोट मांगने के लिए कोई विजन ही नहीं है : पूर्व मंत्री अनिल विज वोट मांगने का अधिकार, उसको है जिसने काम किया है तो इस देश में केवल नरेंद्र मोदी ने काम किया है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने अपने घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का किया पर्दाफाश पंजाब पुलिस ने बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया

 

भाजपा जनता को बरगलाने में कामयाब रही : डिंपल यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Apr 2017

समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता एवं सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सपा सरकार ने शानदार विकास कार्य किए और उसी आधार पर विधानसभा का चुनाव लड़ा गया, लेकिन भाजपा जनता को बहकाने-बरगलाने में कामयाब रही। यही वजह है कि सपा के विकास का मुद्दा उनके छल-प्रपंच से दब गया, फिर भी निराश होने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है, लेकिन जो हमारे संघर्ष में साथ रहेगा, सत्ता में आने पर उसे सम्मान दिया जाएगा।"पार्टी मुख्यालय पर सपा महिला सभा की बैठक को संबोधित करते हुए डिंपल ने कहा कि पार्टी के संघर्षशील नेता फिर सत्ता की वापसी में सफल होंगे। 

महिलाओं का भी पार्टी को मजबूती देने में योगदान रहा है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं आदि के सहयोग एवं संघर्ष से ही सपा की सरकार बनी थी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने नर-नारी समता के सिद्धांत को माना है। सबसे ज्यादा छात्राओं और महिलाओं को सम्मानजनक अवसर मिला था। समाजवादी पेंशन और कन्या विद्याधन के साथ ही लैपटॉप योजना से सबसे ज्यादा लाभ का अवसर भी लड़कियों को ही मिला था।बैठक में महिला सभा की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, महानगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, महासचिव आदि ने भागीदारी की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अरविंद सिंह एमएलसी, जूही सिंह सहित महिला सभा की उपाध्यक्ष शीला सिंह आदि मौजूद रहीं। 

 

Tags: Samajwadi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD