Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

चवाली माता की कैद में फंसे सृष्टि रचियता देवता बड़ा छमांहु

हजारों लोगों ने रस्से से खिंचा देवरथ फिर भी नहीं ठस से मस , तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देवता भव्य रथ यात्रा का आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 28 Mar 2017

सृष्टि के रचियता देवता बड़ा छमांहु स्वर्ग लोक से धरती लोक पर लौटते ही चवाली माता के प्रेम प्रसंग में मदहोश हो गए। चवाली माता यानि कि 44 हजार रानियों ने देवता बड़ा छमांहु को अपनी वाहों की कैद में डाल दिया। नव सवंत के दिन देवता बड़ा छमांहु तीन महीने बाद देवराज इंद्र की सभा से स्वर्ग लोक से लौटे। हजारों लोगों ने देवता के आगमन का स्वागत किया और देवता को सोने चांदी के आभूषणों तथा फू लों से सुसज्जित कर दर्शन किए। सराज घाटी के कोटला गांव की देवता की कोठी से भव्य रथ यात्रा का आयोजन माता चवाली के मंदिर तक हुई। गौर रहे कि देवता बड़ा छमांहु की 44 हजार रानियां हैं और स्वर्ग लोक से लौटते ही वे सर्वप्रथम अपनी रानियों से मिलने  जाते हैं। रानियों से मिलने का यह दृश्य जहां चमत्कारी,आकर्षक व भाव विभोर करने वाला होता है वहीं यह रानियों देव रथ को अपने कब्जे में ले लेती हैं। सोमवार को हजारों लोगों की मौजूदगी में यह दृश्य हुआ और देव मिलन के बाद जब लोगों ने देव रथ को वापस लाना चाहा तो देव रथ एक जगह स्थिर हो गए। जिससे देवता के भक्तजनों में देवरथ को लाने की लालसा  बढ़ी और देव रथ में रस्सा लगाकर हजारों लोगों ने खींचना शुरू किया। 

किंतु हजारों लोगों के बल से भी देवरथ टस से मस नहीं हुए और एक जगह स्थिर रहे। देव हारियानों ने यह समझ लिया था कि आखिर उनके देवता रानियों के वश में कैद हो चुके हैं। लाख कोशिश करने के बाद भी लोग देव रथ को नहीं खींच पाए और बाद में हारियानों ने उपाय सोचा। देव हारियानों को पता था कि 44 हजार रानियां को जो योगनियों का रूप हैं जुठ लगाने से देवता को छोड़ सकती हैं। हारियानों ने देव रथ में बांधे रस्से में जब जुठ लगाई तो देव रथ एकदम छूट गए और जय घोषों के साथ लोगों ने रथ को  खींच कर वापस कोटला गांव पहुंचाया। जहां पर सैंकड़ों महिलाओं व अन्य लोगों ने परंपरागत तरीके से देवता का स्वागत किया और नया सवंत पर्व  शुरू हुआ। याद रहे कि नया सवंत के दिन सृष्टि उत्पन्न हुई थी और देवता बड़ा छमांहु को ही सृष्टि का रचियता माना जाता है।बड़ा छमांहु का अर्थ है छह समुह देवताओं का एक देव।यानिकि एक रथ में छह देवी-देवता वास करते हैं।जिसमें ब्रह्मा, विष्णू ,महेश ,आदी , शक्ति व शेष नाग समाहित है। यही कारण है कि जिस दिन सृष्टि उत्पन्न हुई थी उसी दिन देव बड़ा छमांहु भी उत्पन्न होते हैं आज के दिन हजारों लोग देवता के दर्शन के  लिए कोटला गांव पहुंचे हैं।

देव इतिहास के मुताबिक जब प्रलय के बाद फिर से सृष्टि की रचना में ब्रह्म, विष्णु, महेश जुट गए तो उस समय सबसे पहले शक्ति व आदीअनंत को उत्पन्न करना पड़ा। इसके बाद इन पांचों देवताओं ने सृष्टि की रचना शुरू की और सुर्य, पृथ्वी, चांद सहित सभी ग्रहों को अपने-अपने स्थान पर स्थापित किया गया। बावजूद इसके जिस ब्रह्मंड में यह सभी ग्रह जलमग्र हुए थे को अपने-अपने स्थान पर स्थापित करने के बाद इनसे जो अतिरिक्त ऊर्जा उत्पन्न हुई थी वह प्रकट हुई और तबाही मचाते हुए अजगर की भांति आगे बढ़ रही थी तथा एक बार फिर से प्रलय की स्थिति बन गई थी। पांचों देवी-देवताओं ने स्थिति को संभालते हुए इस अतिरिक्त ऊर्जा को काबू में करने के लिए इसे देवरूप धारण करने का आशीर्वाद दिया और फिर यह अतिरिक्त शक्ति पांचों देवताओं में सम्माहित होकर छमांहू का रूप धारण कर गई। उसके बाद से माना जाता है कि इन छ: शक्तियों के बिना सृष्टि की रचना अधुरी है और छमांहू देवता को सृष्टि का रचियता माना जाता है।

 

Tags: Dharmik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD