Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है यह चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है और नरेंद्र मोदी सारे देश को आगे ले जाना चाहते हैं : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज केस में से नाम निकालने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू निरंकारी युवाओं के लिए ‘कैरियर मार्गदर्शन वर्कशाप’ का आयोजन किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 3 हज़ार रुपए रिश्वत लेता पटवारी का कारिंदा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी

 

पेरिस जलवायु समझौते का पालन करें सदस्य देश : एंटोनियो गुटेरेस

एंटोनियो गुटेरेस
एंटोनियो गुटेरेस
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 24 Mar 2017

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन शांति, समृद्धि और विकास के लिए खतरा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से पेरिस जलवायु समझौते के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया। महासचिव का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति बराक ओबामा की जलवायु नीति को लेकर कई बार नाखुशी जता चुके हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में वह इस संबंध में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बनाई गई ओबामा की नीतियों को 'मूर्खतापूर्ण' करार दिया था और इन्हें खत्म करने की बात कही थी।

गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "हम राजनीतिक तथ्यों के साथ नहीं, बल्कि वैज्ञानिक तथ्यों के साथ काम कर रहे हैं और तथ्य स्पष्ट हैं। जलवायु परिवर्तन प्रत्यक्ष रूप से अपने आप में बड़ा खतरा है।"गुटेरेस ने कहा, "मेरा संदेश स्पष्ट और सरल है। जलवायु परिवर्तन शांति, समृद्धि और सतत विकास लक्ष्यों के के लिए एक बड़ा खतरा है। हमारे पास जलवायु परिवर्तन से निपटने का एक बड़ा अवसर है, जिसे हम गंवा नहीं सकते।"जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को दिसंबर 2015 में मंजूर किया गया था। इस पर 130 पक्षकारों के हस्ताक्षर हैं और दिनों दिन यह संख्या बढ़ रही है। पेरिस समझौते को समर्थन देने वाले देश वही हैं, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास एजेंडा 2030 को स्वीकार किया है। इनमें संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देश शामिल हैं।

 

Tags: Antonio Guterres

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD