Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

बिरेन सिंह : बीएसएफ छावनी से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंफाल , 15 Mar 2017

मणिपुर के नए मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह का पहला प्यार फुटबॉल उन्हें बीएसएफ में ले गया। यहां से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पत्रकारिता की। लेकिन अंतत: उन्होंने राजनीति को अपना कॅरियर बनाया। इंफाल से करीब 15 किमी दूर हिंगंग के एक युवक ने फुटबॉल खिलाड़ी के तौर पर खुद को साबित किया। इससे उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती होने का मौका मिला।उन्होंने बाद में बीएसएफ से इस्तीफा दे दिया और क्षेत्रीय समाचार पत्र 'नाहरोल जी थुआंग' शुरू किया। हालांकि उन्होंने पत्रकारिता का कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया था और न ही उन्हें इसका कोई अनुभव था। लेकिन समाचार पत्र सफल रहा।

साल 2000 में बिरेन के प्रेस पर पुलिस ने छापा मारा। उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया। अधिकारियों ने उन पर आतंकियों के समर्थन में समाचार छापने का आरोप लगाया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।तब उन्होंने अपना रास्ता बदलने का फैसला किया।बिरेन सिंह ने कहा, "उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर लोगों की सेवा के लिए पत्रकारिता छोड़ दी, जिससे वह बहुत प्यार करते थे। बिरेन सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।"उन्होंने 2002 में डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशनरी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुए। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।बिरेन सिंह मई 2003 में कांग्रेस में शामिल हुए और मंत्री बने। वह बाद के चुनावों में भी अपनी सीट से जीतते रहे।राज्य में महत्वपूर्ण मंत्रालय संभालते हुए वह मणिपुर सरकार के प्रवक्ता बने रहे। उन्हें मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी के संकट मोचक के तौर पर देखा जाने लगा।हालांकि उन्होंने जल्द ही इबोबी सिंह के खिलाफ विद्रोह कर दिया। इबोबी सिंह ने बीते साल बिरेन सिंह को बर्खास्त कर दिया।बिरेन सिंह ने कांग्रेस और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। 

वह 17 अक्टूबर, 2016 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।बिरेन सिंह (56) की राजनेता के तौर पर उनके मित्रवत व्यवहार के लिए प्रशंसा की जाती है। उन्हें पत्रकारों में भी लोकप्रियता हासिल है।बिरेन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी नहीं देखा था।उन्होंने पद संभालने के बाद कहा, "लोगों ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है।"उन्होंने कांग्रेस के दावों को दरकिनार करते हुए कहा कि उन्हें नई सरकार बनाने का पहला मौका विधानसभा में सबसे बड़ा समूह होने के नाते मिला।नए मुख्यमंत्री ने कहा, "लोकतंत्र संख्या का खेल है। हमने राज्यपाल के समक्ष 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 विधायकों के समर्थन को सिद्ध किया।"

 

Tags: Biren Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD