Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है यह चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है और नरेंद्र मोदी सारे देश को आगे ले जाना चाहते हैं : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज केस में से नाम निकालने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू निरंकारी युवाओं के लिए ‘कैरियर मार्गदर्शन वर्कशाप’ का आयोजन किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 3 हज़ार रुपए रिश्वत लेता पटवारी का कारिंदा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

कांग्रेस के गढ़ पहुंची स्मृति ईरानी, निशाने पर रहे राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमेठी , 25 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी कांग्रेस युवराज राहुल गांधी के गढ़ अमेठी पहुंची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रानी गरिमा सिंह के समर्थन में आयोजित जनासभा में स्मृति ईरानी के निशाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी रही। पूरे सुक्खा टीकरमाफी अमेठी में हुई जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी किसानों के झूठे हितैषी बनते हैं। वह पहले अमेठी के किसानों की जमीन दिलाएं तब उनके हित की बात करें। उन्होंने कहा कि राहुल ने अमेठी के लिए कुछ नहीं किया, राहुल को यहां के लोगों से वोट मांगने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि आज अमेठी उत्तर प्रदेश का सबसे पिछड़ा जिला है। इसकी देन कई वर्षो तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस सरकार है। 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल पीएम मोदी पर यहां फूड पार्क बंद करने का आरोप लगाते हैं, लेकिन राहुल ने फूड पार्क को चलाने के लिए पावर प्लांट का आवंटन नहीं किया।समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और मंत्री गायत्री प्रजापति को निशाने पर लेते हुए स्मृति ने मौजूद जनता से सवाल किया कि चरित्र से गिरने वाले व्यक्ति को आप वोट दंेगे क्या? इस पर जनता ने नहीं में सिर हिलाकर उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रत्याशी के प्रचार में प्रदेश के मुख्यमन्त्री अमेठी आए और अपने सम्बोधन में आरोपी मंत्री का नाम तक नहीं लिया और न ही उनके साथ मंच साझा किया, यानी उन्हें अपनी भूल का एहसास हुआ। 

गायत्री प्रजापति पर तंज कसते हुए स्मृति ने कहा कि प्रदेश को खूब लूट कर कल का बीपीएल कार्ड धारक आज अरबों का मालिक बन बैठा है। लोगों की ओर मुखातिब होकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप लोगों ने 5 साल समाजवादी सरकार के क्रियाकलाप को देखा है। हमें पता है कि आप लोग खुश नहीं हैं बल्कि त्रस्त हैं। अब की बार भाजपा की 300 के पार सीटें आ रही है। सरकार बनते ही किसानों के कर्जे माफ कर दिए जाएंगे।ट्रिपल आईटी के मुद्दे पर स्मृति ने कहा कि उससे अमेठी वालों को खास फायदा नहीं मिल रहा था इसलिए उसे हटाकर विश्वविद्यालय का रूप दिया, जिसकी वजह से आज अमेठी के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ रहा है। 

 

 

Tags: Smriti Irani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD