Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल

 

योग शांति का औजार : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोयंबटूर (तमिलनाडु) , 24 Feb 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि योग दुनिया में शांति का सर्वाधिक संभावना वाला औजार है, और साथ ही स्वास्थ्य का पासपोर्ट भी है। मोदी ने यहां ईशा फाउंडेशन में भगवान शिव की 112 फुट ऊंची अर्धप्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया शांति, शांत मन चाहता है।उन्होंने जोर देकर कहा कि शांति का एक सबसे मजबूत औजार योग है, जिससे तनाव से लड़ा जा सकता है।मोदी ने अपने भाषण में इस प्राचीन कला के लाभों की व्याख्या करते हुए कहा, "पूरी दुनिया शांति चाहती है, न सिर्फ युद्धों और संघर्षो से बल्कि तनाव से भी मुक्त होकर शांति चाहती है। और हमारे पास योग है। यदि शरीर मन का मंदिर है, तो योग एक सुंदर मंदिर का निर्माण करता है।"ईशा फाउंडेशन की स्थापना सदगुरु जग्गी वासुदेव ने की है।

मोदी खुद भी योग करते हैं और उन्होंने कहा कि योग शारीरिक व्यायाम के आगे भी बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि दुनिया व्यापक पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाती है।उन्होंने कहा आदि योगी भगवान शिव ने कई पीढ़ियों को योग के लिए प्रेरित किया।मोदी ने आगे कहा कि योग ने एक लंबी यात्रा तय की है और इसकी विभिन्न पद्धतियां और शैलियां हैं, लेकिन योग की खुशबू एक जैसी ही है।प्रधानमंत्री ने कहा, "यह योग की सुंदरता है। यह प्राचीन है, फिर भी आधुनिक है, यह स्थिर है, फिर भी विकसित हो रहा है।"मोदी ने कहा कि इसकी प्राचीनता के कारण इसे खारिज करना नुकसानदायक है और इसे अगली पीढ़ी में समझ के साथ लेकर जाना है।

मोदी ने कहा कि योग एक उत्प्रेरक एजेंट है, जो जीव को शिव बना देता है और इसका अभ्यास करने से मन और शरीर के एक होने की भावना पैदा होती है।मोदी ने कहा, "योग मेरे से हमारे तक की एक यात्रा है।"भारत की विविधरंगी संस्कृति के बारे में उन्होंने कहा कि विविधता देश की महान शक्ति है और यह झगड़े का कारण नहीं है।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय लोग कई देवियों की पूजा करते हैं और यह देश कई महिला संतों की भी धरती है।उन्होंने कहा कि मानवता की प्रगति महिलाओं के सशक्तीकरण में निहित है और यह समय महिला केंद्रित विकास का है।मोदी ने कहा, "महिला देवत्व की अभिव्यक्ति है, जबकि पुरुष सिर्फ अपने अच्छे कर्मो से ही देवत्व की प्राप्ति कर सकता है।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD