Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर

 

अखिलेश को किसानों की फिक्र नहीं : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोंडा (उत्तर प्रदेश) , 24 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को गोंडा में भारतीय जनता पार्टी की रैली में पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सारा फोकस गन्ना किसानों पर रहा। गन्ना किसानों के दर्द की बात करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी और सत्तारूढ़ परिवार, दोनों को घेरा। वहीं नोटबंदी पर बहुजन समाज पार्टी और सपा को निशाने पर लिया। महाशिवरात्रि का मौका देख मोदी ने कहा कि शिव की तरह जनता के पास तीसरा नेत्र है। वो सब देखती है। यूपी में तरह-तरह के झूठ बोले जा रहे हैं। लेकिन यहां की जनता सब समझती है। वह सही गलत का पता लगा लेती है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 साल से सपा और बसपा रोज झगड़ती थीं। लेकिन नोटबंदी के बाद दोनों पार्टियां एक ही बात बोलने लगीं। जिस-जिस का पैसा लुटा है, वो एक तरफ इकठ्ठे हो गए हैं। उन्होंने कहा, "मायावती और मुलायम सिंह ने तो संसद में कहा था, कुछ दिन का वक्त तो दे दो। जब से मैंने भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई चालू की है, बड़े-बड़े लोग मेरे पीछे पड़ गए हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आए, कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो गई। लोगों ने भाजपा का पूरा समर्थन किया है।

 ओडिशा में भी चुनाव हुआ, वहां भी भाजपा को जनसमर्थन मिला है।मोदी ने कहा, "जनता के समर्थन से हमें सत्ता का नशा नहीं चढ़ता है, काम करने का जज्बा पैदा होता है। भ्रष्टाचार व कालाधन के खिलाफ हमने लड़ाई छेड़ी है, देश को लूटने वालों को छोड़ने वाला नहीं हूं। जो पैसा गरीबों से लूटा गया है, वह गरीबों को लौटाना चाहता हूं। आम आदमी की जिंदगी में बदलाव लाना चाहता हूं।"उन्होंने कहा, "मैं यूपी के काशी से सांसद बनकर देश की सेवा कर रहा हूं। उत्तर प्रदेश के कारण ही देश में स्थिर सरकार बनी है।"

गन्ना किसानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्या बीमा की जरूरत गन्ना किसानों को नहीं होती है, लेकिन अखिलेश सरकार ने गन्ना किसानों को बीमा के लिए मजबूर किया। इस बीमा के अंतर्गत 100 में 2 रुपये देने पड़ते हैं, लेकिन फिर भी अखिलेश सरकार नहीं कर पाई। जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां 50 फीसदी से ज्यादा किसानों का बीमा हुआ। लेकिन उत्तर प्रदेश में 14 फीसदी से ज्यादा बीमा नहीं हुआ। मोदी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन लागू किया। तब 12 हजार करोड़ रुपये की जरूरत थी। सात हजार करोड़ सेना के जवानों के खाते में पहुंच गए। जो बचे हैं, वह भी जल्द भेज दिए जाएंगे।

अखिलेश सरकार पर वार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि थोक व फुटकर दो तरह के व्यापार होते हैं। गोंडा में चोरी करने की नीलामी होती है। चोरी के लिए टेंडर भी निकाला जाता है। परीक्षा का केंद्र बनाने के लिए बोली लगाई जाती है। विषयवार पैसा तय किया जाता है। इससे यूपी में परीक्षा का स्तर गिरता जा जा रहा है। इस पर रोक लगाना चाहिए। मोदी ने कहा, "अखिलेश जी आप तो ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ आए, लेकिन मेरे गोंडा के गरीब बच्चों का क्या होगा? गोंडा के गरीबों का क्या होगा, आपने उनके लिए कुछ नहीं सोचा।

"उन्होंने कहा, "अखिलेश को किसानों की फिक्र नहीं है। गोंडा में गन्ना किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। मैं गन्ना किसानों का दर्द समझ सकता हूं। किसानों को उनकी मेहनत का जायज पैसा मिलना चाहिए।"उन्होंने कहा, "हम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लाए हैं, जिसमें किसान अगर बुआई नहीं कर पाया तो भी उसे पैसा मिलेगा। मैं गन्ना किसानों के लिए एक टास्क फोर्स बनाकर, उसे तौलने का आधुनिक विकल्प बनाऊंगा, जिससे धोखेबाजी न हो।" 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD