Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें सी जी सी झंजेड़ी कैंपस में विद्यार्थियों को सड़की नियमों के पालन के लिए जागरूक करने के लिए लिए साप्ताहिक वर्कशाप का समापन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की महिला सॉफ्टबॉल टीम ने एआईयू सॉफ्टबॉल महिला टूर्नामेंट में जीत हासिल की जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को बनाया उम्मीदवार डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय के प्रयासों से फांसी से बचा युवक सुखवीर रिहाई के बाद अपने वतन लौटा औद्योगिक क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाए : नायब सिंह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित गुरुद्वारा पौंटा साहिब में हुए नतमस्तक पिंजौर में 15 जुलाई से शुरू होगी सेब मंडी : नायब सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिल्कफेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सभी लंबित देनदारियों के निपटारे के लिए 153 करोड़ रुपये जारी : सुखविंदर सिंह सुक्खू वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी : नायब सिंह पंजाब पुलिस द्वारा नशों के विरुद्ध विशेष जागरूकता मुहिम की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ हिमाचल में हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में मिलने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल ड्रग्स मुद्दे पर सुनील जाखड़ के ट्वीट पर आप की प्रतिक्रिया पंजाब में भाजपा की जीरो सीट के लिए सुनील जाखड़ जिम्मेदार : नील गर्ग सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं अधिकारी : प्रो.चन्द्र कुमार 18वीं लोकसभा आम चुनाव में हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस से 3.17 लाख वोट अधिक प्राप्त हुए - एडवोकेट हेमंत कुमार अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की अमित शाह ने श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

 

उत्तर प्रदेश चुनाव : तीसरे चरण में 61. 16 फीसदी मतदान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 19 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। तीसरे चरण में कुल 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान हालांकि इटावा जिले की जसवंत नगर विधानसभा में दो गुटों के बीच झड़प हुई। बाद में पुलिस ने लाठी चार्ज कर मामले को शांत कराया। तीसरे चरण में 826 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि तीसरे चरण में 61.16 फीसदी मतदान होने की सूचना है। निर्वाचन आयोग के अनुसार औरैया में 60. 2 प्रतिशत, बाराबंकी में 66. 96 प्रतिशत, इटावा में 60़14 प्रतिशत, फरु खाबाद में 58. 77 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसके अलावा हरदोई में 59.29 प्रतिशत, कन्नौज में 62. 88 प्रतिशत, कानपुर देहात में 62 .17 प्रतिशत, कानपुर नगर में 56. 42 प्रतिशत, लखनउ में 58. 50, मैनपुरी में 59. 51 प्रतिशत, सीतापुर में 68. 49 व उन्नाव में 60.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।इससे पूर्व तीसरे चरण के तहत सुबह मतदान की शुरुआत शांतिपूर्ण ढंग से हुई। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सैफई में मतदान किया। मतदान के बाद सपा के तीनो नेताओं ने जीत के दावे किए। मतदान करने के बाद मुलायम सिंह ने कहा कि सपा को तो उप्र ने पहले ही गोद ले लिया है। अब किसी को गोद लेने की जरूरत नहीं है। 

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ में मतदान किया। उन्होंने कहा कि उप्र में 11 मार्च को जो नतीजे आएंगे, उसके बाद सबको जवाब मिल जाएगा। उप्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। मायावती ने भी सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया और बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि बसपा 300 के करीब सीटें जीतेगी।कांग्रेस के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जासवाल ने कानपुर में तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.एल. पुनिया ने बाराबंकी में अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।समाजवादी पार्टी के नेता व अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने हालांकि स्थानीय प्रशासन पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाया। दरअसल, जसवंत नगर में कई मतदान केंद्रों पर दो गुटों में झड़प हुई। बाद में शिवपाल ने आरोप लगाया कि प्रशासन किसी के इशारे पर उन्हें हराने की कोशिश कर रहा है। शिवपाल ने हालांकि अखिलेश यादव का नाम नहीं लिया। 

इससे पूर्व उप्र विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। ईवीएम मशीनें में तकनीकी खराबी की वजह से कुछ जगहों पर मतदान थोड़ी देर से शुरू हुआ। लखनऊ के जिलाधिकारी गौरीशंकर प्रियदर्शी, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने भी सुबह ही अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भी सैफई में अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएंगे।सपा के भीतर मचे कलह को खारिज करते हुए रामगोपाल ने कहा कि कहीं कोई मतभेद नहीं है और न ही कोई भितरघात है। सभी लोग मिलकर साइकिल को जिताने में लगे हुए हैं।

इधर, लखनऊ कैंट से भाजपा प्रत्याशी रीता जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा से इस बार भी यहां की जनता का प्यार उन्हें मिलेगा और वह भारी मतों से जीतेंगी। रीता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को वोट मांगना पड़ा, लेकिन उन्होंने कहा कि आज मुलायम सिंह यादव को हाथ जोड़कर अपनी बहू के लिए वोट मांगना पड़ रहा है। इससे दयनीय स्थिति और क्या हो सकती है।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस मौके पर उन्होंने मतदाताओं से आगे आकर मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और उसी दिशा में मतदान हो रहा है। 

 

Tags: Election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD