Wednesday, 22 May 2024

 

 

खास खबरें बिट्टू द्वारा सीबीआई धमकी पर वड़िंग बोले - भाजपा उम्मीदवार पहले से ही हताश और पराजित महसूस कर रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी

 

कर्जमाफी के लिए यूपी में भाजपा सरकार बनाने की शर्त क्यों? : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सीतापुर , 16 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार के सिलसिले में गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सीतापुर पहुंचे। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की कर्जमाफी के लिए यूपी में भाजपा की सरकार बनाने की शर्त क्यों रख रहे हैं?जनसभा में राहुल ने कहा, "मोदीजी, किसानों का कर्ज माफ करने के लिए आपको यूपी में भाजपा सरकार की जरूरत क्यों लग रही है? आप पीएम हैं, कर्ज माफ कर सकते हैं। आप किसानों पर यह शर्त क्यों थोप रहे हैं? आपका इरादा नेक नहीं है, वरना यह शर्त नहीं थोपते। आपको किसानों से नहीं, सिर्फ सत्ता से मतलब है।"रैली में देर से पहुंचने का दोष उन्होंने मोदी सरकार पर मढ़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रधानमंत्री की फ्लाइट थी, इसलिए उनकी फ्लाइट आधे घंटे लेट की गई। राहुल ने कहा कि नोटबंदी कर मोदी ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया। उन्होंने पूछा कि क्या बैंकों की लाइन में लगे गरीब, मजदूर चोर हैं? मोदी ने 50 परिवारों का 1.40 लाख करोड़ माफ किया। लेकिन किसानों का कर्ज माफ करने का इरादा नहीं रखते। उन्होंने कहा कि मोदी ने 15 लाख और रोजगार देने की बात की थी, लेकिन अपने वादे पूरे नहीं किए।'मेक इन इंडिया' के नारे पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि स्थानीय रोजगार पर ध्यान नहीं नहीं दिया जा रहा है। जब उसमें मदद नहीं तो फिर कैसे होगा मेक इन इंडिया? उन्होंने कहा, "हम रोजगार के लिए लोगों की मदद करेंगे। मोबाइल चीन से आ रहा, पेटीएम चीन की कंपनी है, यहां का पैसा वहां जा रहा है। हम चाहते हैं कि यहां का उत्पाद चीन में बिके। वहां का पैसा यहां आए। लेकिन मोदी यहां का पैसा वहां जाने दे रहे हैं और पेटीएम का प्रचार भी कर रहे हैं।"राहुल ने कहा, "मोदी जी मन की बात करना बंद कर जनता के पास जाकर उनकी परेशानी देखें। लोगों का दुख-दर्द सुनें। वह तो सिर्फ कहते हैं, किसी की सुनते नहीं।"राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश के हर शहर में युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे।

 

Tags: rahul gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD