Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है यह चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है और नरेंद्र मोदी सारे देश को आगे ले जाना चाहते हैं : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

 

छत्तीसगढ़ : पिता का शव बाइक पर बांध किया 22 किलोमीटर का सफर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांकेर (छत्तीसगढ़) , 13 Feb 2017

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानवता शर्मशार हुई। सरगुजा संभाग के बाद अब बस्तर संभाग के कांकेर में एक बेटे को अपने पिता का शव मोटरसाइकिल में बांधकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ा। उसके पिता महादेव मंडल ने फांसी लगा ली थी। इरपानार इलाके के गांव पीवी 106 निवासी महादेव मंडल (78) शनिवार को अपने ही घर में संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला। पुत्र अमल मंडल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कहा, "शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदे हेल्थ सेंटर लेकर पहुंचो, हम भी वहां पहुंचते हैं।"

पुत्र ने पिता के शव को बांदे उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई वाहन नहीं मिला। अंत में उसे पिता के शव को बाइक पर रखकर करीब 22 किलोमीटर दूर बांदे उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ा। अमल शव को बाइक पर रखकर जब बांदे पहुंचा तो शाम हो गई थी, जिस कारण शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद गांव वापस ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन की व्यवस्था की।बांदे उपस्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक गौतम व्यापारी का कहना है, "अमल ने अपने पिता के शव को कैसे अस्पताल तक लाया, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन की व्यवस्था की।"

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD