Wednesday, 22 May 2024

 

 

खास खबरें बिट्टू द्वारा सीबीआई धमकी पर वड़िंग बोले - भाजपा उम्मीदवार पहले से ही हताश और पराजित महसूस कर रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी

 

कानपुर में बैलून सिलेंडर फटने से पति की मौत, पत्नी घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 12 Feb 2017

उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना कोतवाली के अंतर्गत ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर बैलून सिलेंडर में अचानक आग लगने के साथ विस्फोट हो गया, जिससे वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बैलून सिलेंडर में लगी आग बुझाई और गंभीर रूप से घायल युवक व उसकी पत्नी को कानपुर जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाते युवक की मौत हो गई। यहां के ग्रीन पार्क में जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई थी, जिसके चलते ग्रीन पार्क के अंदर व बाहर काफी लोग पहुंचे हुए थे। उसी दौरान ग्रीन पार्क के प्रवेशद्वार के पास बैलून सिलेंडर वाला शिव लखन अपनी पत्नी के साथ मौजूद था। गुब्बारे में हीलियम गैस भरते समय सिलेंडर अचानक फट गया। शिव लखन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उसकी पत्नी कमला को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली थाना के कोतवाल ने बताया कि मृतक शिव लखन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, उसकी पत्नी का उपचार चल रहा है।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD