Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज

 

'इस्लाम के प्रति नकारात्मक धारणा का मुकाबला कर सकता है सूफीवाद'

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Feb 2017

पाकिस्तानी पत्रकार व लेखिका रीमा अब्बासी का मानना है कि पूरी दुनिया में इस्लाम के प्रति व्याप्त नकारात्मक धारणा का मुकाबला सूफीवाद के जरिए किया जा सकता है।
रीमा अब्बासी ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में बताया, "मौजूदा समय में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती जैसी किसी हस्ती और सूफी शिक्षाओं की बहुत आवश्यकता है। यह इस्लामी कट्टरपंथी कृत्यों, कट्टरपंथी तत्वों और पूरी दुनिया में फैल रहे बेहद गंभीर संदेशों की काट करता है।
"उन्होंने कहा कि सूफीवाद बेहद खूबसूरत और सभी को साथ लेकर चलने वाला ऐसा संदेश देता है जिसे आमतौर से इस्लाम के साथ संबद्ध नहीं किया जाता।'द हेराल्ड' पत्रिका, द न्यूज इंटरनेशनल में काम कर चुकीं और 'डॉन' समाचार पत्र की सहायक संपादक रह चुकीं रीमा अपनी दूसरी किताब 'अजमेर शरीफ : अवेकनिंग ऑफ सूफिज्म इन साउथ एशिया' के लांच के सिलसिले में दिल्ली आई थीं।
अपनी किताब में उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के रहस्यमयी प्रभाव और उनकी आध्यात्मिक यात्रा का जिक्र किया है। किताब अजमेर शरीफ दरगाह से जुड़ी खास बातों को दर्शाती है। उन्होंने कहा, "ख्वाजा जी का संदेश उस संदेश से बहुत अलग है जिसे आमतौर से आज इस्लाम से जोड़कर देखा जाता है। सूफीवाद और शेष इस्लाम के बीच समग्रता व बहुलता के संदेश के संबंध में अंतर है, जिसे कट्टरपंथी नहीं मानते हैं।"रीमा अब्बासी यूनेस्को से 2003 में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। 2014 में वर्ष के साहित्यिक व्यक्तित्व के रूप में राजीव गांधी पुरस्कार से नवाजी जा चुकी हैं।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और दुनिया भर में फैले आतंकवाद का गरीबी से गहरा संबंध है।
वह कहती हैं, "पाकिस्तान और दुनिया भर में फैले आतंकवाद का गरीबी से गहरा संबंध है। यहां तक कि मदरसे भी गरीबों का शोषण कर रहे हैं। अधिकांश माात-पिता को अपने बच्चों को मदरसे भेजने के लिए पैसे दिए जाते हैं, जहां उन्हें कट्टरपंथी बातों पर यकीन दिलाया जाता है।"रीमा ने कहा कि वह भारत को अपना दूसरा घर मानती हैं और उन्होंने यहां राष्ट्रीयता के आधार पर किसी प्रकार के भेदभाव का सामना नहीं किया है। नीदरलैंड में जन्मी और इंग्लैंड में स्कूली व कराची में कॉलेज की शिक्षा ग्रहण करने वाली रीमा दो दशकों से मुख्यधारा की मीडिया से जुड़ी हुई हैं।



 

Tags: BOOK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD