Tuesday, 26 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने एस.टी.पी., सी.ई.टी.पी. साईटों का किया दौरा हरपाल सिंह चीमा ने एस.आई.पी.यू. और एक्साईज एनफोर्समैंट यूनिटों के लिए 24 वाहनों को दी हरी झंडी डॉ. बलजीत कौर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सम्बन्धित वर्ग के लोगों को समय पर पहुँचाना सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश कश्मीर सिंह मल्ली ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार संभाला आम आदमी पार्टी की भाजपा को चुनौती - शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बहस करें जाखड़ बालकृष्ण रोड निवासियों को सीवेज की समस्या से मिलेगी राहत : ब्रम शंकर जिम्पा एलपीयू के विद्यार्थियों ने चीन में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान 655 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व किया वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा ऋण सम्बन्धी किये जा रहे झूठ प्रचार का कड़ा जवाब युवाओं को नशे से दुर रखने के लिए उन्हें खेलों की तरफ लाना जरूरी : संजीव वशिष्ट एशियन गेम्स; पंजाब के 7 खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण और तीन काँस्य पदक जीते विवाह के झगड़े सम्बन्धी शिकायत के मामले में 4000 रुपए की रिश्वत लेता ए.एस.आई. विजीलैंस द्वारा गिरफ़्तार राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा दशहरा कमेटी ने किया गणपति विसर्जन यात्रा का स्वागत विजीलैंस द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्यों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, तीन मुलजिम गिरफ़्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो जारी किया वामिका गब्बी ने चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली में अपनी भूमिका के लिए फीबी वालर ब्रिज से प्रेरणा ली राज्य में फ़सलीय विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए मशरूम उत्पादकों की समस्याओं को जल्दी दूर करेंगे: चेतन सिंह जौड़ामाजरा ‘मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ : चौ. ओम प्रकाश चौटाला सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा “प्रभु भक्ति एवं अपने किरदार को प्राथमिकता देकर मानव जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है” - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

 

रणजीत सिंह गिल के साथ एमसी और अकाली भाजपा वर्करों ने खरड़ की मार्केटों में किया चुनाव प्रचार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 30 Jan 2017

खरड़ से विभिन्न वार्डों के एमसी सोमवार को गिल के कंधे से कंधा मिलाते हुए खरड़ के बाजारों में चुनाव प्रचार करने उतरे। इस अवसर पर स्थानक एमसी, अकाली भाजपा वर्कर व और स्मर्थक भी गिल के इस काफिले के साथ थे। प्रात: अपने कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद रणजीत गिल ने खरड़ के बाजारों में चुनाव प्रचार किया और लोगों को उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर चरणजीत सिंह कालेवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों में गिल के प्रति भारी उत्साह नजर आ रहा है और कई कांगे्रसी वर्करों के अलावा आप और अन्य समुदाय, एसोसिएशन भी गिल के पक्ष में आ रही हैं। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह गिल को मिल रहे समर्थन से विपक्षी दलों की नींद हराम हो चुकी है औ वे गप्पों के गफे लोगों में बांट रहे हैं। झूठे और फोके दावे करके लोगों को अपनी अपनी पार्टियों की लोक हितैषी नीतियों का प्रचार कर वोट मांग रहे हैं। हालांकि असलीयत यह है कि अन्य पार्टियों के वर्कर और नेता रणजीत गिल के चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होकर उन्हें समर्थन दे रहे हैं और उनकी विजय की यकीनी बना रहे हैं।

रणजीत सिंह गिल ने कहा कि वे जीत के बाद गांवों में भी वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। सीवरेज सिस्टम को मजबूत बनाया जाएगा और बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को पहल के आधार पर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्के को और विकास की जरुरत है और हल्के के विकास के लिए क्षेत्रवासी अकाली भाजपा की हैट्रिक बनाएं। उन्होंने कहा कि कांगे्रस पार्टी के उम्मीदवार पांच वर्ष तो नजर भी नहीं आए और अब हल्के की समस्याओं को आधार बनाकर लोगों को वोट डालने की अपील कर रहे हैं, आप के दागदार नेता के तो समर्थक भी अब उनके चुनाव प्रचार से दूर भाग रहे हैं। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए वे वचनबद्ध हैं और जीत के बाद क्षेत्र के विकास के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर उनके साथ बीबी अंजू चंद्रा प्रधान नगर काउंसिल खरड़, दर्शन सिंह शिवजोत, परगट सिंह, करनैल सिंह कैली, हरसिमरन सिंह बिन्नी, राजिन्द्र सिंह, गुरपाल, अमरजीत पंछी, कुलदीप सिंह, हरमीत कौर, मनमोहन सिंह, राजपाल सिंह राजू, अमित, मान सिंह, बीबी सुमन, जसबीर सिंह, जगजीत सिंह लवली, कमल किशोर, बीजेपी के मंडल प्रधान नरेन्द्र राणा, सुदर्शन वर्मा, पाल सिंह, पवन मनोचा, केसर सिंह, हिम्मत सिंह पूर्व सरपंच, जसपाल बस्सी, बब्बल, दिलबाग सिंह लाला, राजिन्द्र अरोडा, जय भगवान सिंगला, प्रीत कमल सिंह आदि के अलावा भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

 

Tags: Ranjit Singh Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD