Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैप्टन अमरिन्दर को खुद को ‘मर्द अगम्बड़ा’ कहलवाने पर शर्म आनी चाहिए - एच एस फूलका

कैप्टन की श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी से तुलना कर कांग्रेस ने सिक्खों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 22 Jan 2017

Last updated on: Jan 22, 2017, 00:00 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा खुद को ‘मर्द अगम्बड़ा’ कहलवाऐ जाने की आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एचएस फूलका ने कड़ी निंदा की है। ‘मर्द अगम्बड़ा’ शब्द सिर्फ 10वें पातशाही साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फूलका ने भगवें नेता से नए-नए कांग्रेसी बने नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से गुरू गोबिंद सिंह जी के बारे में धार्मिक उसतित को तोड़-मरोड़ कर अपने ऊपर पेश करने की भी जोरदार निंदा की। वर्णनीय है कि सिद्धू ने अमृतसर में एक चुनावी जनसभा में कहा था, जब तक कांग्रेस बहाल न कराउं, सिद्धू नाम न कहाउं। फूलका ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे कारनामों पर कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसी नेताओं को शर्म आनी चाहिए। फूलका ने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव हरबंस सिंह पंधेर ने बसी पठाना में रैली के दौरान कैप्टन अमरिन्दर को ‘मर्द अगम्बड़ा ’ कहा था, जो कि बहुत ही दुखद और निंदनीय है। फूलका ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में अपनी हार को देख कर कांग्रेस की तरफ से बौखलाहट में ऐसा किया जा रहा है। 

फूलका ने कहा कि कांग्रेस की ओर से सिक्खों की भावनाओं के साथ खीलवाड़ करके सूबे की शान्ति को भंग करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं को ऐसे शर्मनाक कारनामों से पहले अपना दिमाग ठिकाने रखना चाहिए। फूलका ने कांग्रेसी नेता नवजोत सिद्धू की तरफ से श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के बारे में धार्मिक उसतित को तोड़-मरोड़ कर अपने खुद पर लागू करने के बारे में कहा कि एक सिक्ख होने के नाते क्या सिद्धू को यह पता नहीं था कि जिस धार्मिक शब्दावली को वह गलत ढंग से पेश कर रहे हैं, वह सिक्खों की ओर से सिर्फ श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी की उसतित के लिए इस्तेमाल की जाती है। फूलका ने कहा कि 2014 की लोक सभा चुनाव दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी अरुण जेटली के लिए चुनाव प्रचार करते हुए इसी तरह ही सिक्खों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। फूलका ने कहा कि सिद्धू की ऐसी ब्यानबाजी से पता लगता है कि पंजाब में कांग्रेस खत्म हो चुकी है और राहुल गांधी की तरफ से उसको (सिद्धू को) पंजाब में कांग्रेस की साख बचाने के लिए लाया गया है। फूलका ने कहा कि सिद्धू भी कांग्रेस के डूबते जहाज को पार नहीं उतार सकते। यहां यह वर्णनीया है कि एसजीपीसी प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने सिद्धू के इस कारनामे का गंभीर नोटिस लिया है और सिद्धू को ऐसे शर्मनाक कारनामों से दूर रहने की सलाह दी है।

 

Tags: H.S. Phoolka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD