Thursday, 01 June 2023

 

 

खास खबरें दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े रंगदारी रैकेट का भंडाफोड़ किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की जय भानुशाली ने 'हम रहे ना रहे हम' शो में प्यार होने के बारे में की बात विक्की कौशल का खुलासा- सारा अली खान ने 1600 रुपये का तौलिया खरीदने पर मां अमृता सिंह को डांटा विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, चिकित्सा सेवाएं निगम तथा महिला विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की हितेन्द्र सिंह सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त पंजाब के विद्यार्थियों का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए मुख्य भूमिका निभाएंगे‘ स्कूल आफ एमिनेंस’: भगवंत मान शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : हरभजन सिंह ईटीओ विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अधिकारियों को फिरोजपुर मिर्च पट्टी के किसानों के लिए प्रोसैसिंग प्लांट लगाने की संभावनाएं ढूंढने को कहा ''परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार बुधवार को 90वें दिन जिला हिसार के उकलाना व नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के गांवों राखी शाहपुर, गामडा, हैबतपुर, खेड़ी जालान, खेड़ी लोहचब व कापड़ों में पहुंची राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बिलासपुर में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की ‘सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया लोगों की शिकायतों का निपटारा

 

सभी के सामूहिक प्रयास से होते है सामाजिक कार्य: नैना सिंह चौटाला

डबवाली ‘नेकी दा घर’ में पहुंची विधायक नैना चौटाला, जरूरतमंदों के लिए दिए गर्म वस्त्र

5 Dariya News

मंडी डबवाली , 22 Jan 2017

समाज सेवा ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है। जिसे करने से मन को शांति व सकून मिलता है। समाज सेवा अगर मिलकर की जाए तो ओर भी अच्छा है जिससे जरूरतमंदों को लाभ हो सके। यह बात डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला सामाजिक संस्था ने एनजीओ अपने द्वारा संचालित ‘नेकी दा घर’ में सभी सदस्यों से बातचीत करते हुए कही। इस मौके पर विधायक नैना सिंह चौटाला ने स्वयं की ओर से जरूरतमंद लोगों में वितरण के लिए गर्म वस्त्र भी नेकी दा घर में दिए। इसके अलावा विधायक नैना चौटाला ने संस्था सदस्यों से काफी देर तक खुलकर बात करते हुए सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि संस्था का यह प्रयास बहुत ही अच्छा है व इससे गरीब व जरूरतमंद लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि उनका स्वयं का भी यही प्रयास होता है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को किसी भी प्रकार से सहायता कर सके। इस मौके पर संस्था की ओर से अध्यक्ष मथरा दास चलाना ने बताया कि नेकी दा घर में लोग पुरानी चीजों को छोड़ जाते है, जिन्हें जरूरतमंद लोग ले जाते है। उन्होंने बताया कि संस्था ने गर्म वस्त्रों का वितरण करने के साथ-साथ त्वरित मुद्दे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत संस्था सेमीनार के जरिए लोगों को जागरूक करती है। संस्था ने मोबाइल ब्लड बैंक बनाया हुआ है। जिससे देश की कई सामाजिक संस्थाएं जुड़ी हैं। सभी मिलकर इमरजेंसी के समय रक्तदाता मुहैया करवाने का काम करती हैं। विधायक ने संस्था के कामों को सराहते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से सामाजिक कार्य हो सकते हैं। इस मौके पर हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, गिरदारी बिस्सू, धेला राम सुथार व रणदीप सिंह मटदादू भी मौजूद थे।




 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD