Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा

 

इन 50 फिल्मों ने बॉलीवुड को बदल डाला : शुभ्रा गुप्ता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jan 2017

शुभ्रा गुप्ता दो दशक से ज्यादा समय से भारत की जानी-मानी और प्रभावशाली फिल्म समीक्षकों में से एक हैं। हम किस तरह फिल्म देखते हैं और इसे अपने जीवन में उतारते हैं, इसे संबद्ध करते हुए उन्होंने '50 फिल्म्स दैट चेंज्ड बॉलीवुड, 1995-2015' लिखी है, जिसमें दो दशकों में जिन फिल्मों की वजह से बॉलीवुड में बदलाव की बयार आई उनका जिक्र किया गया है। शुभ्रा का मानना है कि लंबे समय से फिल्म समीक्षक रहने वाली शख्स के लिए पीछे मुड़कर फिल्म उद्योग से जुड़े हर क्षेत्र जैसे फिल्म निर्माण, प्रदर्शन, प्रोडक्शन, वितरण और प्रदर्शनी में आए बदलाव की समीक्षा करना काफी मायने रखता है।

शुभ्रा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सदस्य भी हैं। उन्होंने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में बताया, "मेरी इच्छा रही है कि जिन फिल्मों को हमने बहुत पसंद किया व जिस प्रकार के हम दर्शक हैं और कैसे दोनों ने एक-दूसरे को प्रभावित किया है, उन बिंदुओं को जोड़ा जाए। किताब लेखन ने मुझे दोनों मामलों में मदद की।"उन्होंने 1990 की शुरुआत में सिनेमा पर लिखना शुरू किया। उन्हें इस काम में मजा आने लगा और इस प्रकार सिनेमा के साथ जीवन भर चलने वाले साक्षात्कार का सफर शुरू हुआ।शुभ्रा कहती हैं कि उन्होंने 20 वर्षो में बनी मुख्यधारा की फिल्मों में उन्हीं 50 फिल्मों को शमिल किया है, जो बड़े पैमाने पर बदलाव लेकर आए।

उनका मानना है कि इन 50 फिल्मों में यह समानता है कि ये सभी शानदार फिल्में हैं। इन फिल्मों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इनमें से किसी फिल्म से किसी अभिनेता या किसी फिल्म से निर्देशक ने कदम रखा है, जो बहुत सफल हुए या किसी फिल्म ने फिल्म उद्योग को एक विशेष दिशा में मोड़ा।इस किताब में उन्होंने आधुनिक क्लासिक फिल्मों 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'रंगीला', 'सत्या' और 'बजरंगी भाईजान' का जिक्र किया है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को नए सिरे से परिभाषित किया।

शुभ्रा गुप्ता किताब के परिचय में लिखती हैं, "1991 में उदारीकरण आया और भारत एक अलग देश बन गया। 1995 में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आया और हिंदी सिनेमा बॉलीवुड बन गया।"फिल्म 'शोले' जिस तरह 1970 में बदलाव का वाहक बना वैसे ही 1990 के दशक में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बना।यह पूछे जाने पर कि क्या हमारी फिल्म उद्योग के कुछ ऐसे पहलू हैं, जिससे उन्हें निराशा हुई है तो उन्होंने कहा, "बिल्कुल ऐसा हुआ है, लेकिन अगर पांच फिल्में नहीं चलती हैं तो साथ ही एक ऐसी फिल्म जरूर आती है जो सफल होती है।"शुभ्रा उम्मीद करती हैं कि एक अच्छी फिल्म की तरह वह लोगों को जानकारी दे सकती हैं और उनका मनोरंजन कर सकती हैं।

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD