Wednesday, 22 May 2024

 

 

खास खबरें बिट्टू द्वारा सीबीआई धमकी पर वड़िंग बोले - भाजपा उम्मीदवार पहले से ही हताश और पराजित महसूस कर रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी

 

भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार : विजय सांपला

पार्टी वर्करों को अकाली-भाजपा गठबंधन तीसरी बार जीताकर रिकार्ड कायम करने का आह्वान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 04 Jan 2017

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष तथा केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला की अगुवाई में विजय संकल्प रथ यात्रा की आज लुधियाना में डा. भीम राव अंबेदकर के स्मारक में फूल माला भेंट करने तथा नतमस्तक होने के बाद शुरूआत की गई। हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने रथ पर सवार विजय सांपला तथा प्रदेश पार्टी नेताओं का स्वागत किया तथा फूलों की वर्षा की। मोटरसाइकिलों पर कारों तथा सवार कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने रथ पर सवार विजय सांपला तथा प्रदेश पार्टी नेताओं का स्वागत किया तथा फूलों की वर्षा की। मोटर साइकिलों तथा कारों पर सवार कार्यकर्ताओं का बड़ा काफिला लुधियाना की नई सब्जी मंडी, घंटाघर चौक, गिरिजा घर चौक, गुड़ मंडी चौक, घास मंडी चौक, तीन नंबर डिवीजन चौक, सलामियां स्कूल रोड से होते हुए, क्रिश्चन मैडीकल कालेज के सामने से, ईस्सा नगरी पुली, फील्ड गंज जेल रोड हलका सेंट्रल में पहुंचा।श्री विजय सांपला ने लुधियाना में अलग-अलग जगहों पर जनसभाओं को संबोधन करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है तथा भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। जोशीले नारे लगा रहे वर्करों को आह्वान देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा वर्कर इसी तरह अपना जोश बनाए रखें तथा जिस तरह 2012 में अकाली-भाजपा गठबंधन ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करके  इतिहास रचा था, उसी तरह 2017 की विधानसभा चुनाव में भी जीत की हैट्रिक बनाते हुए रिकार्ड कायम करें। श्री सांपला ने कहा कि विजय संकल्प रथ यात्रा का उद्देश्य भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा यह संकल्प लेना है कि वह चुनाव दौरान सिर्फ अकाली भाजपा गठबंधन के चुनाव निशान पर ही मोहर लगाएंगे। उन्होंने केन्द्र में एन.डी.ए. तथा पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन द्वारा अपने कार्यकाल दौरान किए विकास कार्यों के आधार पर वोट देने की अपील की।

श्री सांपला ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि अमरिंदर सिंह को पंजाब या प्रदेश के किसी गरीब की चिंता नहीं तथा कैप्टन को पिछले एक माह से किसी ने नहीं देखा। उन्होंने कहा कि अमरिंदर ङ्क्षसह पंजाब की चिंता को छोड़कर अपने पाकिस्तान मित्र के साथ मौज-मस्ती कर रहा है। श्री सांपला ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कई बार पंजाबियों की धाॢमक आस्था को ठेस पहुंचाई, भ्रष्टाचार में घिरे तथा महिलाओं का शोषण तक किया, ऐसे लोगों का पंजाब के साथ क्या सरोकार हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों  जिनको देश या पंजाब वासियों की कोई चिंता नहीं, उनको आगे नहीं आने देना चाहिए।यात्रा दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव दिनेश कुमार, सांसद श्वेत मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत ङ्क्षसह ग्रेवाल, प्रदेश महासचिव मनजीत ङ्क्षसह राय, केवल कुमार तथा जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव विनीत जोशी तथा अनिल सच्चर, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. राजिन्द्र भंडारी, पूर्व मंत्री सतपाल गौसाईं, भाजपा एस.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत बाली, विधानसभा इंचार्ज प्रवीन बांसल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिबीर राजन तथा महासचिव अमित सांपला, जिला अध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा, सीनियर डिप्टी मेयर सुनील अग्रवाल, डिप्टी मेयर आर.डी. शर्मा, कमल जेतली, जतिन्द्र मित्तल, रजनीश धीमान, पुषपिन्द्र सिंघल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष डा. कनिका जिंदल, महासचिव संतोष अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष रोहित सिक्का, जिला युवा मोर्चा प्रधान महेश दत्त शर्मा, महासचिव दीपक गोयल, तरूण जैन, योगेश चौहान, सतनाम ङ्क्षसह सेखी, नैय्यर गिल, राजीव बेरी मौजूद थे। 

 

Tags: Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD