Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है यह चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है और नरेंद्र मोदी सारे देश को आगे ले जाना चाहते हैं : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

 

हिंदी को तकनीक के असर से बचाने की पहल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 03 Jan 2017

बदलते दौर में आम आदमी की जिंदगी का हिस्सा बन गई है तकनीक। इससे जहां सुविधाएं पाना आसान हो रहा है तो वहीं भाषा भी इसके असर से बच नहीं पा रही है, इससे भाषा के हिमायती चिंतित हैं। उन्हें लगता है कि किताबों का दूर होना और तकनीक का हावी होना भाषा को कमजोर कर रहा है, लिहाजा भाषा (हिंदी) समृद्ध रहे, इसके लिए मध्यप्रदेश की राजधानी में एक पुस्तकालय शुरू किया गया है। राजधानी के पॉश इलाके प्रोफेसर कॉलोनी में कुछ जुनूनी युवाओं ने नए साल पर 'शेयर माय बुक ओपन लाइब्रेरी' शुरू की है। इस पुस्तकालय में बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक की अभिरुचि के मुताबिक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। यहां उपन्यास हैं तो पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें भी हैं।

यह पुस्तकालय स्कूल फॉर हैप्पीनेस व दक्ष सोल्यूशन ने मिलकर शुरू किया है। शुरुआती दौर में यहां 500 पुस्तकें हैं, तो लक्ष्य 10 हजार पुस्तकों का रखा गया है। ये पुस्तकें विभिन्न लोगों द्वारा दान स्वरूप उपलब्ध कराई गई हैं।स्कूल फॉर हैप्पीनेस के अध्यक्ष आशीष नामदेव ने आईएएनएस को बताया, "देश और दुनिया डिजिटल हो रही है, युवा इसमें सबसे आगे हैं, पढ़ने की ललक कम होने के चलते लोगों का शब्दकोष (ज्ञान) कम हो रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि तकनीक का उपयोग करने वाले कम शब्दों का सहारा लेते हैं। बदलते दौर में लोगों की भाषा समृद्ध रहे और उन्हें अपनी अभिरुचि के मुताबिक पठन सामग्री मिले इसके लिए यह पुस्तकालय शुरू किया गया है।"

नामदेव बताते हैं कि उनका अनुभव रहा है कि कई बच्चे पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अभाव में अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पाते, लिहाजा उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर नि:शुल्क पुस्तकालय खोलने का विचार किया। उसी के बाद एक योजना बनाई गई और 'शेयर माय बुक ओपन लाइब्रेरी' ने मूर्तरूप लिया।इस पुस्तकालय में पाठ्यक्रम की पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षा की सामग्री, धार्मिक ग्रंथ, बच्चों के लिए बाल कहानियां उपलब्ध रहेंगी। यहां हर उम्र वर्ग के लोग आकर मनपसंद पुस्तकें पढ़ सकेंगे और अपने शब्दज्ञान को समृद्ध बनाए रख सकेंगे। अभिषेक सोनी ने बताया, "पहले दिन हमारे पास 500 किताबों का लक्ष्य पूरा हो चुका है। हमारा लक्ष्य एक वर्ष में पुस्तकालय में 10 हजार पुस्तके लाने का है। उसके बाद हम नि:शुल्क पुस्तकें वितरित करना भी शुरू करेंगे।"संस्था से जुड़े अंकित भट्ट ने बताया कि 'शेयर माय बुक ओपन लाइब्रेरी' पूरी तरह से नि:शुल्क है। छात्र-छात्राएं और अन्य वर्ग के लोग भी यहां अध्ययन करने आ सकते हैं। यह पुस्तकालय सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खुलेगा। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD