Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर

 

प्रकाश सिंह बादल की नकल करने के बारे में सोच रहे है केजरीवाल- सुखबीर सिंह बादल

पंजाबियों को ठगने की नीयत से आये है केजरीवाल- हरसिमरत कौर बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 31 Dec 2016

श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल और केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब वासियों को नववर्ष की शुभकामनाए देते हुये कहा कि वर्ष 2017 सभी पंजाब वासियों के लिए खुशियां लेकर आये व प्रत्येक के घर सुख शांति रहे। उन्होने नववर्ष में पंजाब की खुशहाली के लिए ईश्वर के समक्ष प्रार्थना करते हुये समूह पंजाबियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर प्रैस द्वारा आप पार्टी के संभावी मुख्यमंत्री के बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बताये गये गुणों संबधी पूछे जाने पर स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केजरीवाल केवल और केवल मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल की नकल करने के बारे में सोच रहे है जबकि आप बतौर दिल्ली के मुख्यमंत्री उन्होने ऐसा कोई भी कार्य लोक कल्याण के लिए नही किया। जिसका जिक्र किया जा सकता हो। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने जो गुण अपने संभावी मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए बताये है वह स. बादल से बढ़कर नही जोकि दिन चढऩे से लेकर आधी रात तक लोगों की समस्याओं का हल करते रहते है और बहुत समय जनता में ही काटते है। उन्होने कहा कि ऐसा उम्मीदवार आप पार्टी को ही मिल सकता क्योकि उनकी नियत लोगों के कल्याण वाली नही केवल नोटंकी करने वाली है। 

उन्होने कहा कि केजरीवाल की पार्टी लगातार टिकटें बेचने के कारण समाचार पत्रों की सुर्खियों में है और कई उम्मीदवारों पर पर्चे दर्ज है ऐसे में पंजाब के कल्याण के लिए क्या आशाक की जा सकती है? केप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा घर घर नौकरी देने के किये जा रहे प्रचार के बारे में पूछे जाने पर स. बादल ने कहा कि कैप्टन की हालत इस समय बहुत दयनीय बनी हुई है और उनका सब कुछ दाव पर लगा हुआ है। वह इस कारण आखिरी कोशिश कर रहे हेै कि किसी ना किसी प्रकार इस बार दाव लग जाए इसलिए वह हर झूठ का सहारा ले रहे हे।पठानकोट में हुये आंतकी हमले के एक वर्ष बाद भी दोषियों की गिरफतारी ना होने संबधी पूछे जाने पर स. बादल ने कहा कि वह मामला पाकिस्तान द्वारा किया गया होने के कारण यह अंतराष्ट्रीय मामला है और केन्द्र सरकार इस संबधी लगातार संबधित पक्षों से संपर्क रख रही है।इस अवसर पर प्रैस के साथ बातचीत करते हुये केन्द्रीय मंत्री बीबी हरसिमरत कौर बादल ने केजरीवाल पर राजनीतिक हमला करते हुये कहा कि उनका पंजाब के साथ कोई लेन देन नही है। ना वह पंजाब के गोरवमयी इतिहास के बारे में कुछ जानते है ना पंजाब के साथ कोई दर्द है और ना ही पंजाब  की विरासत की कोई समझ, बस पंजाब को लूटना उनका एक मात्र उदेश्य है। 

उन्होने पंजाब के लोगों को ऐसे ठगी लोगों से संतर्क रहने की अपील की। उन्होने कहा कि आप व कांग्रेस दोनों झूठ के पुलदे है। क ैप्टन ने पहले भी किसानों की मोटरों के बिल माफी की घोषणा की थी पंरतु सत्ता में आते ही मोटरों के बिल लगा दिये थे। अब यदि कैप्टन घर घर नौकरी देने का वायदा कर रहा हेै उसने अपने राज्यकाल में सरकारी नौकरियां भरने पर पूर्ण पांबदी लगा दी थी और ठेका प्रणाली द्वारा कार्य चलाया था। इस प्रकार केजरीवाल ने दिल्ली में सभी सरकारी नौकरियां भरने का वायदा चुनावों से पहले किया था पंरतु अभी तक एक भी वायदा पूरा नही किया। उन्होने कहा कि केैप्टन का मुख्यमंत्री कार्यकाल और अरविंद केजरीवाल का दिल्ली का समय देख लो दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है।इस अवसर पर अन्य अतिरिक्त डिप्टी कमीशन डा. बंसत गर्ग, कमीशनर लोक नाथ आंगरा, अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर विकास रविन्द्र सिंह, शहरी प्रधान गुरप्रताप सिंह टिक्का व अन्य शख्शियतें उपस्थित थी।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD