Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का किया पर्दाफाश; मुख्य संचालक गुरविंदर शेरा सहित चार मैंबर काबू पंजाब पुलिस ने बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित

 

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमेरिका में हिंसा, 7 लोगों की हत्या

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 25 Dec 2016

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पूरे अमेरिका में हुई हिंसक घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उत्तरी कैरोलिना के विल्सन जिले के शेरिफ कार्यालय ने कहा कि शनिवार शाम चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान एक महिला, उसके बेटे व प्रेमी तथा बेटे की मंगेतर के रूप में हुई है।हमले के पीछे के उद्देश्य का पता नहीं चला सका है।टेनेसी के मेम्फिस में एक सुपर बाजार के पास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी एक ऐसे इलाके में हुई जहां जहां आपराधिक गिरोहों के बीच हिंसा की घटनाएं होती रहती हैं।मिसिसिपी के पर्ल शहर में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि डेटिंग पर आए एक 22 वर्षीय युवक और एक 17 वर्षीया लड़की की हत्या कर दी गई, जबकि लड़की का पिता घायल हो गया।पुलिस ने कहा कि संदेह है कि युवक ने ही गोलीबारी की और उसने खुद को भी गोली मार ली।रोड द्वीप के जॉनस्टन शहर में संभवत: एक घरेलू विवाद हिंसा में तब्दील हो गया जिसमें एक लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि संदेह है कि गोली लड़की के पिता ने चलाई थी जो छुरे के हमले से जख्मी हुआ है।वाशिंगटन के लिनवुड स्थित एक मॉल में झगड़ा छुड़ाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को झगड़े में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने छुरा घोंप दिया।पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है।फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में पुलिस दोहरी गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

Tags: CRIME NEWS WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD