Saturday, 03 June 2023

 

 

खास खबरें राजस्व जिला नूरपुर में 43000 लीटर अवैध शराब जब्त बेहतर जल प्रबंधन के लिए पंजाब इजराईल के साथ रणनीतिक साझेदारी करेगा -ब्रम शंकर जिंपा प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश का हेमंत सोरेन ने भी किया विरोध, राज्यसभा में बिल के खिलाफ वोट करेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा जनकल्याण और विकास ही सरकार का एजेंडा- मुकेश अग्निहोत्री डोडरा-क्वार तथा कोटखाई-हाटकोटी सुरंगों के निर्माण के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ज़िला फरीदकोट में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए फंडस की कमी नहीं आने दी जाएगी: कुलतार सिंह संधवां पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल समावेशी प्रगतिशीलता और सतत विकास लाने को समर्पित : डॉ. महेंद्र सिंह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा सरसों का तेल: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सांसद संजीव अरोड़ा ने जैन धर्म की प्रशंसा और परोपकारी कार्यों के लिए जवाहर लाल ओसवाल और उनके परिवार की सराहना की डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक न्याय विभाग में 25 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 92वें दिन जिला हिसार के बरवाला व उकलाना विधानसभा क्षेत्रों के बरवाला शहर, खेदड़, बालक एवं पाबड़ा गांवों में पहुंची ए.आई.एफ. स्कीम के सफलतापूर्वक लागू होने से पंजाब में 3300 करोड़ रुपए के खेती प्रोजेक्टों की हुई शुरुआतः चेतन सिंह जौड़ामाजरा एमपी संजीव अरोड़ा और एडीसी बैंस ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सुनिश्चित करने के लिए आरती इंटरनेशनल लिमिटेड की सराहना की चेयरमैन ज़िला योजना कमेटी ने पंचायत अफसरों के साथ की मीटिंग मीत हेयर द्वारा भाखड़ा-नंगल प्रोजैक्ट का दौरा, डैम और जल भंडारण का किया निरीक्षण खेल मंत्री मीत हेयर ने जूनियर हॉकी एशिया कप विजेता भारतीय टीम को दी मुबारकबाद सांसद संजीव अरोड़ा ने लुधियाना के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर डीसी, एमसी, ग्लाडा और जिला पुलिस के साथ बैठक की छोटा भंगाल बैजनाथ का महत्वपूर्ण क्षेत्र : किशोरी लाल संत निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण भारत के 15 पर्वतीय स्थलों पर विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व दुग्ध दिवस समारोह, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के समर मीट को संबोधित किया

 

एसवाईएल पर केजरीवाल ने दिखाया दोहरा रवैया- मनजिंदर सिंह सिरसा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Dec 2016

एसवाईएल पर आम आदमी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की खामोशी ने उनकी राजनीतिक रणनीति का खुलासा कर दिया है। केजरीवाल ने लुधियाना में सोमवार को एसवाईएल पर आम आदमी पार्टी के स्टैंड के सवाल को टाल दिया। इतने गंभीर और अहम मुद्दे को टाल कर केजरीवाल ने अपनी नीयत साफ दिखा दी है। यह रोष शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता और पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के सलाहकार मनजिंदर सिंह सिरसा का है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एसवाईएल पर हरियाणा का हक पहले ही जता चुके हैं। लुधियाना में सोमवार को एसवाइएल के सवाल को केजरीवाल ने सिमरनजीत सिंह बैंस पर छोड़ दिया। पत्रकारों के बहुत कुरेदने के बावजूद वह खामोश रहे। सिरसा ने कहा कि केजरीवाल के इस अनकहे रवैये ने बहुत कुछ स्पष्ट कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि अपने लच्छेदार भाषणों से भोले भाले लोगों को प्रभावित करने वाले केजरीवाल पंजाबियों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। पानी पंजाब के लोगों की पहली और आखिरी जरूरत है और पानी के लिए यहां के लोग किसी भी कुरबानी के लिए तैयार हैं। पंजाब ने पानी के कारण ही 30 साल तक आतंकवाद का दंश झेला है। हजारों नौजवानों का बलिदान दिया है। अगर केजरीवाल यह समझते हों कि वह पानी के मुद्दे को छोड़ कर लोगों को राजी कर लेंगे तो यह उनकी भूल है। सिरसा ने कहा कि केजरीवाल के दिल में दिल्ली है और हरियाणा उनकी जन्मभूमि। मगर पंजाब की कमान का सपना देखने के लिए उन्हें पंजाब का समर्थन करना ही होगा। पंजाब के न्यायोचित अधिकारों के लिए भी वह हरियाणा के साथ खड़े नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि असल में केजरीवाल का पंजाब से कोई सरोकार नहीं है। इसीलिए पत्रकारों के सवालों का जवाब देने की बजाए उन्होंने इस मुद्दे को बैंस पर ही छोड़ दिया। 

 

Tags: Manjinder Singh Sirsa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD