Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने सहायता योजना की समीक्षा की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यान्वयन के तौर-तरीकों पर चर्चा की ट्राइसिटी आर्टिस्ट पीयूष पनेसर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च की सिद्धू मूसेवाला आर्ट कलेक्शन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प

 

भारत, चीन के लिए दोबारा विनिर्माण हब बनने का समय : एम.जे. अकबर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2016

विदेश राज्यमंत्री एम.जे. अकबर ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन के लिए दोबारा विनिर्माण हब बनने का समय आ गया है। उन्होंने पहले सेमिनार 'इंडिया चाइना थिंक टैंक्स फोरम : टूवार्ड्स ए क्लोजर इंडिया-चाइना डेवलपमेंट पार्टनरशिप' को संबोधित करते हुए कहा कि 1750 में वैश्विक विनिर्माण उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 24 फीसदी जबकि चीन की 30 फीसदी थी। उन्होंने कहा कि दोनों बड़े एशियाई देशों को एक साथ मिलकर वैश्विक विनिर्माण उत्पादन में 50 फीसदी की हिस्सेदारी रखनी चाहिए।उन्होंने कहा कि किसी देश का निर्माण धर्म या विश्वास के आधार पर स्थापित नहीं किया जा सकता।

मंत्री ने कहा कि भारत के पूर्व के देशों में विभिन्न धर्म हैं। वे इस विश्वास के साथ एकजुट हैं कि सरकारें लोगों की समृद्धि के लिए काम कर सकती हैं।हालांकि, भारत के पश्चिम के देशों में विभिन्न धार्मिक विचारों में तनाव बढ़ रहा है जिससे क्षेत्र की अस्थिरता को चुनौती मिल रही है।उन्होंने कहा, "ये धार्मिक विचारधारा आतंकवाद रूपी हथियार का इस्तेमाल करते हैं। डर एक ऐसा जहर है जो समाज में निरंतर फैल रहा है।"अकबर ने कहा कि एक परिपक्व दोस्त एक उन्मादी साथी की तुलना में बेहतर होता है।प्रधानमंत्री मोदी की मई, 2015 में चीन यात्रा के दौरान समझौता ज्ञापन के जरिए इंडिया-चाइना थिंक-टैंक्स फोरम की स्थापना हुई थी। 

 

Tags: MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD