पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज विरासत-ए-खालसा का दूसरा पड़ाव मानवता को समर्पित कर दिया है।इस बात की जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि विरासत-ए-खालसा के दूसरे पडा़व के सम्पूर्ण होने पर 77 करोड़ रूपये का खर्च आया है। इस के अधीन इस महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट की 14 गैलरियों में बढ़ोतरी करके 13 अन्य गैलरियां बनाई गई है जो कि श्री गुरू गं्रथ साहिब जी की स्थापना से लेकर आजादी के बाद तक के पंजाब के गौरवमयी इतिहास को दर्शाएगी। उन्होने बताया कि दस्तकारी के साथ साथ अतिआधुनिक तकनीक का यह सुमेल यह प्रोजैक्ट लोगों के पंजाब गौरवमयी इतिहास को 3-डी तकनीक द्वारा अवगत करवाएगा।जिक्रयोग है कि इस प्रोजैक्ट के पहले पड़ाव को मुख्यमँत्री पंजाब ने पांच वर्ष पहले 25 नवंबर 2011 को समर्पित किया था। इस अवसर पर उनके अतिरिक्त पंजाब के केबिनट मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा, स. सोहन सिंह ठंडल और श्री मदन मोहन मित्तल, लोक सभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सचिव सांस्कृ तिक मामले श्री हुसन लाल, डायरैक्टर पर्यटन श्री नवजोत पाल सिंह रंधावा शामिल थे।