Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल

 

बिहार रेजिमेंट का हीरक जयंती समारोह, सेनाध्यक्ष पटना पहुंचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 19 Nov 2016

भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग बिहार रेजिमेंट सेंटर की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में भाग लेने शनिवार को दानापुर सैन्य छावनी पहुंचे। पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे से सेनाध्यक्ष सीधे दानापुर सैन्य छावनी पहुंचे, जहां उन्हें रेजिमेंट के परेड मैदान में जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।सेनाध्यक्ष ने ड्रील मैदान में हीरक जयंती समारोह पर आयोजित मोटरसाइकिल डिस्प्ले, कलर प्रजेंटेशन व मिलन परेड में भाग लिया। उन्होंने परेड में रेजिमेंट की तीन नई बटालियनों 18वीं, 19वीं व 20वीं को कलर प्रजेंटेशन में ध्वज प्रदान किया।

सेनाध्यक्ष के आगमन को लेकर सैन्य छावनी के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शनिवार सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक छावनी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बिहार रेजिमेंट अपने गौरवशाली 75 वर्ष पूरे कर रही है। हीरक जयंती के अवसर पर दानापुर सैन्य छावनी में शानदार तैयारी की गई है। तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह की शुरुआत शनिवार को हुई। मुख्य समारोह शनिवार को और समापन समारोह सोमवार को होगा।इस समारोह में भाग लेने के लिए देशभर से सैन्य अधिकारी और इस रेजिमेंट में सेवा देने वाले पूर्व सैन्य अधिकारी दानापुर पहुंचे हैं।

 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD