Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

अपूर्व स्वास्थय तथा आनन्द का प्राप्ति के लिए अपनाएं योग साधना व अभ्यास : स्वामी निरंजनानंद

सैंकड़ों साधकों ने ताड़ आसन, त्रिंयक ताड़ आसन, कटीचक्र आसनों के माध्यम से कब्ज रोग से मुक्त होने के सीखे उपाय

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना , 17 Nov 2016

बिहार योगा विद्यालय की तरफ से स्वयम् को जानो योगोत्सव भारत योग यात्रा-2016 के अंर्तगत स्थानीय गुरु नानक स्टेडियम में  चार दिवसीय योग साधना शिविर के परथम दिन वीरवार को सैंकड़ो साधकों ने योग प्रसाद के रुप में ताड़ आसन, त्रिंयक ताड़ आसन, कटीचक्र आसनों के माध्यम से कब्ज रोग को दूर करने की विधियों और नौका आसन व चक्की आसन के माध्यम से शरीर की चर्बी करने की विधियों का ज्ञान हासिल किया। वहीं अजपा जापा और योग निद्रा के  माध्यम से ब्लड प्रैशर, अनिद्रा व मानसिक तनाव से छुटकारे के लिए आधे घंटे की साधना में चार घंटे की निंद्रा के बराबर का आन्नद उठाया। स्वामी स्वामी शिवराजानंद सरस्वती और स्वामी डा. निर्मलानंद जी की तरफ से उपरोक्त आसनों के माध्यम से पुराने से पुराने कब्ज के रोग में ताड़ आसन, त्रिंयक ताड़ आसन, कटीचक्र आसनों के माध्यम आसानी से मलमूत्र त्याग करने की विधियों व मोटापा घटाकर पेट की चर्बी को कम करने के आसनों के बारे किए सवालों पर विस्तार पूर्वक जानकारी देकर साधको की शंकाओं का निवारण किया। सायंकालीन सभा में बिहार योग विद्यालय और विश्व योग पीठ मुंगेर के परमाचार्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी महाराज ने योग एवम् अध्यात्मिक विधि से साधको के कष्टों का निवारण करने के लिए योग प्रसाद के माध्यम से मानसिक, शारिरक तौर तंदरुस्त बनाने व अध्यात्मिकता का ज्ञान वितरित करते हुए कहा गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज मानव के भीतर मौजूद है। 

इन बीमारियों का इलाज योग एवम अध्यात्म की गहन अनुभूतियों का विवेचन कर सरल माध्यम से अज्ञान के अंधेरे को चीर कर अपने भीतर से ही खोजा जा सकता है। योग साधना पर चर्चा करते हुए स्वामी जी ने कहा कि ज्यादातर लोगो ने योग साधना के बारे सुना है। मगर उन्हें वास्तविक ज्ञान नहीं है। बहुत कम लोगो का इसका अनुभव है। योग व अध्यात्मिक अनुभवों के जिज्ञासुओं को स्वयं ही प्रयास करने होंगे इन्हें शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता। योग साधना में अनुभव ही सत्य है। योग साधना के माध्यम से शारिरक, मानसिक विश्राम तथा आनन्द मिलता है वह हमें नींद से भी नहीं मिलता। इसलिए अपूर्व स्वास्थय तथा आनन्द का प्राप्ति के लिए योग साधान व अभ्यास को जीवन में स्थान दें। इस अवसर पर अग्रवाल सभा सुन्दर नगर के अध्यक्ष दविन्द्र गुप्ता, पंजाब प्रांतीय तेरा पंथ सभा से मोनज गोलचा, संकल्प से रजत सूद, युवा समाज सेवक रवि बतरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद से कुलदीप जैन सुराणा, भगवान महावीर जैन सेवा संस्थान से राकेश जैन, समानता मिशन से कुंवर रंजन सिंह, अमित आहुजा, कांति बहल, अजय संधू, इमरान खान, विशाल शर्मा व अन्य भी उपस्थित थे। 

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD