जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने यहां गुरुवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और" /> नीतीश कुमार कुर्सी बचाने के लिए कर रहे 'निश्चय यात्रा' : पप्पू यादव
Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर

 

नीतीश कुमार कुर्सी बचाने के लिए कर रहे 'निश्चय यात्रा' : पप्पू यादव

पप्पू यादव
पप्पू यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 10 Nov 2016

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने यहां गुरुवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस को भय के माहौल में रखना चाहते हैं। पटना में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री की 'निश्चय यात्रा' को शुद्ध रूप से राजनीतिक यात्रा करार देते हुए कहा कि इसका मकसद सिर्फ अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखना है।उन्होंने कहा कि 'सात निश्चय' जनता के साथ छलावा है और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि विकास के दावों के बीच आखिर शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार पूरी तरह विफल क्यों साबित हो रही है? व्यवस्था बदहाल क्यों हो गई है? 

इसके लिए 'सात निश्चय' में कोई व्यवस्था नहीं है।सांसद ने कहा, "सरकार हर मोर्चे पर अनिश्चय के दौर से गुजर रही है। अपने अनिश्चय और अंतर्विरोध में सरकार उलझ कर रह जाएगी और जनता बदहाल होती रहेगी।"केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1,000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम साहसिक है और जन अधिकार पार्टी इसका स्वागत करती है। इससे आंतकी गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है, लेकिन किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती है। 

 

Tags: Pappu Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD