Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

भारतीय विदेश नीति सीमाओं के बीच फंस गई है : जसवंत

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली(आईएएनएस) , 05 Nov 2013

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने कहा है कि भारतीय विदेश नीति पड़ोसी दशों के साथ लगने वाली चार सीमाओं के बीच फंस कर रह गई है और इस रणनीतिक कैद से मुक्ति का रास्ता खोजने की जरूरत है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ने यह भी कहा कि ब्रिटिश राज के समय से भारतीय लोगों को हथियार रखने पर लगी पाबंदी के कारण भारतीय जनता की आत्म निर्भरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।अपनी नई किताब 'इंडिया एट रिस्क : मिस्टेक, मिस्कंसेप्शंस एंड मिसएडवेंचरस ऑफ सिक्युरिटी पॉलिसी' पर चर्चा करते हुए सिंह ने कहा, "भारत चार ढह चुके बड़े साम्राज्यों के चौराहे पर पड़ा है। ये चार साम्राज्य हैं, चीन का क्विं ग साम्राज्य, तुर्की का साम्राज्य और ब्रिटिश साम्राज्य तथा सोवियत साम्राज्य। इनमें से हरेक ने कोई परिणाम छोड़े हैं और इसके परिणामस्वरूप भारत चार रेखाओं के बीच कैद है। ये चार रेखाएं हैं -नियंत्रण रेखा, वास्तविक नियंत्रण रेखा, मैकमोहन रेखा और डूरंड रेखा। यह पुस्तक इन्हीं परिणामों की पहचान करने की कोशिश है।"

भाजपा नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में रक्षा, विदेश मंत्रालय और वित्त मंत्रालय संभाल चुके सिंह महसूस करते हैं कि भारत की शस्त्रहीनता और उसके कारण पैदा अक्षमताओं का सावधानी से अध्ययन करने की आवश्यकता है।सिंह ने कहा कि 1984 में स्वर्ण मंदिर पर भारतीय सेना का धावा बोलना एक महान गलती थी। उन्होंने कहा, "मैं सिख नहीं हूं लेकिन मेरा मानना है कि हरमिंदर साहिब, दरबार साहिब में सेना भेजना बड़ी गलती थी। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था।"उनकी 292 पृष्ठ की इस पुस्तक की कीमत 595 रुपये है। सिंह ने कहा कि 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 के अपहरण की घटना उनके जीवन का एक दुखद अध्याय है और वह नहीं चाहते कि ऐसी कोई घटना फिर कभी हो।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD