Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

भारतीय विदेश नीति सीमाओं के बीच फंस गई है : जसवंत

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली,(आईएएनएस) , 05 Nov 2013

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने कहा है कि भारतीय विदेश नीति पड़ोसी दशों के साथ लगने वाली चार सीमाओं के बीच फंस कर रह गई है और इस रणनीतिक कैद से मुक्ति का रास्ता खोजने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ने यह भी कहा कि ब्रिटिश राज के समय से भारतीय लोगों को हथियार रखने पर लगी पाबंदी के कारण भारतीय जनता की आत्म निर्भरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। अपनी नई किताब 'इंडिया एट रिस्क : मिस्टेक, मिस्कंसेप्शंस एंड मिसएडवेंचरस ऑफ सिक्युरिटी पॉलिसी' पर चर्चा करते हुए सिंह ने कहा, "भारत चार ढह चुके बड़े साम्राज्यों के चौराहे पर पड़ा है। ये चार साम्राज्य हैं, चीन का क्विं ग साम्राज्य, तुर्की का साम्राज्य और ब्रिटिश साम्राज्य तथा सोवियत साम्राज्य। इनमें से हरेक ने कोई परिणाम छोड़े हैं और इसके परिणामस्वरूप भारत चार रेखाओं के बीच कैद है। ये चार रेखाएं हैं -नियंत्रण रेखा, वास्तविक नियंत्रण रेखा, मैकमोहन रेखा और डूरंड रेखा। यह पुस्तक इन्हीं परिणामों की पहचान करने की कोशिश है।"

भाजपा नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में रक्षा, विदेश मंत्रालय और वित्त मंत्रालय संभाल चुके सिंह महसूस करते हैं कि भारत की शस्त्रहीनता और उसके कारण पैदा अक्षमताओं का सावधानी से अध्ययन करने की आवश्यकता है। सिंह ने कहा कि 1984 में स्वर्ण मंदिर पर भारतीय सेना का धावा बोलना एक महान गलती थी। उन्होंने कहा, "मैं सिख नहीं हूं लेकिन मेरा मानना है कि हरमिंदर साहिब, दरबार साहिब में सेना भेजना बड़ी गलती थी। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था।"उनकी 292 पृष्ठ की इस पुस्तक की कीमत 595 रुपये है। सिंह ने कहा कि 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 के अपहरण की घटना उनके जीवन का एक दुखद अध्याय है और वह नहीं चाहते कि ऐसी कोई घटना फिर कभी हो। 

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD