Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

छठे डा. अंबेडकर कबड्डी विश्व कॅप का शानदार आगाज़, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा कबड्डी के महाकुम्भ का उद्घाटन

अकाली-भाजपा सरकार ने खेल ढांचे में लाई क्रंातिकारी तबदीली-सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 03 Nov 2016

पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे छठे कबड्डी विश्व कॅप का आज यहां नेहरू स्टेडियनर में रंगारंग उद्घाटनी समारोह के साथ आगाज़ हो गया है। मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल ने विश्व कॅप की शुरूआत का रस्मी उद्घाटन किया जबकि उपमुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल ने सभी टीमों के कप्तानों के साथ स्टेज पर हाथ मिलाकर विश्व कॅप के लिए शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने कबड्डी का झंडा लहराया और उसके बाद मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री ने मारच पास्ट से सलामी ली। उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न देशों के कबड्डी कप्तानों के साथ बातचीत की।खेलों को शुरू करने का एलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी के इस महाकुम्भ में पुरूषों की 11 औरे महिलाओं की 8 टीमें भाग ले रही हैं। पुरूषों की 11 टीमों में भारत, अर्जेनटीना, अमेरिका, इंग्लेंड, कैनाडा, आस्ट्रेलिया, ईरान, स्वीडन, तनज़ानिया, कीनिया व सियारा लियोन शामिल हैं जबकि महिलाओं की टीमों में भारत, सियारा लियाने, कीनिया, अमेरिका, मैक्सिको, तनज़ानिया, न्यूज़ीलैंड व श्रीलंका आपस में भिड़ेगीं।

विश्व कॅप के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल ने जनसमूह को सम्बोधन करते कहा कि पंजाबियों की मातृ खेल कबड्डी आज दुनियां के कोने-कोन में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने खेलों और खिलाडिय़ों के लिए राज्य में सेहतमंद तथा विश्व स्तरीय खेल ढांचा की सृजना की है। स.बादल ने कहा कि पंजाब सरकार ने खिलाडिय़ों को क्लास वन नौकरियां देने के इलावा लाखों को नगद इनामों से सम्मान भी किया है। उन्होंने कहा कि छठे कबड्डी विश्व कप की विशेषता यह हे कि बार नए गांवों, कस्बों मे मैच करवाए जा रहे हैं। बड़े शहरों के साथ गांवों के निवासी भी कबड्डी विश्व कप के मुकाबलों को अपने घर में देखेंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों स्वरूप गांव सतर की खेल विश्व की बड़ी खेलों में शु़मार हो गई है।मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के पितामां और भारत रत्न डा.अंबेडकर को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि यह कबड्डी कप उनके 125वें जन्म दिवस पर उन्हें समर्पित होगा। उन्होंने डा.अंबेडकर को एक महान स्कॉलर, अर्थ शास्त्री, समाज सुधारक व एक महान शख्शिय़त बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान डा. अंबेडकर की सख्त मेहनत, समर्पण तथा  दूरदृष्टि के कारण सामने आया जिसके कारण वह ना केवल कमज़ोर वर्गें के बल्कि समूची मानवता के एक महान नेता बने।

लगातार छठी बार कबड्डी का विश्वकप करवाने के लिए उपमुख्यमंत्री को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि स. सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के गांवों में खेली जाने वाली कबड्डी को विश्व के मानचित्र पर ले आये हैं और इसको विश्व खेल बना दिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व वाली बात है कि यह खेल अब पंजाब की तरह ही विश्वभर में लोकप्रिय हो गई है जिसका प्रगटावा इस टूर्नामैंट में विभिन्न देशों की कबड्डी टीमो द्वारा भाग लेने से होता है। स. बादल ने कहा कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों स्वरूप से अब कबड्डी खेल अब उन देशों में मशहूर हो गई है जिन्होंने कभी इसका नाम भी नही सुना था।राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए उठाये गये कदमों का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में खेलों को लोकप्रिय बनाने में कोई भी कसर शेष नही छोड़ी। स. बादल ने कहा कि जिन प्रमुख खिलाडिय़ों ने राज्य का नाम रोशन किया है। उनमें से अनेकों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं और जिन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेलों में मैडल जीते हैं उनको डी एस पी नियुक्त किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक तौर पर छठे डॉ. बी आर अंबेडकर कबड्डी कप टूर्नामैंट का उद्घाटन करने के  पश्चात समूचा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। 

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कबड्डी की महतत्ता संबंधी बात करते हुये कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने खेल ढांचे में क्रांतिकारी परिवर्तन लाये हैं और कबड्डी को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाये। उन्होंने कहा कि कबड्डी पंजाबियों की मातृ खेल है और कबड्डी से पंजाबी जज्बाती तौर पर जुड़े हुये हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी प्रत्येक समाज में खेलों की बहुत अधिक महत्तता होती है और वह समाज ही तर क्की की बुलंदियों को छूता है जो अपने नौजवान शक्ति को खेलों की तरफ लाता है।पंजाब सरकार द्वारा खेलों के  विकास के लिए उठाये कदमों संबंधी बात करते हुये उन्होंने बताया कि राज्य में अति आधुनिक 10 हॉकी के एस्ट्रोट्रफ मैदान बनाये हुये हैं और मोहाली में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के पंजाब इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्टस (पी आई एस) की स्थापना की गई है जहां उभर रहे 5000 खिलाड़ी विभिन्न खेलों की बिल्कुल निशुल्क प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों से प्राप्त कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि यहां खिलाडिय़ों के खाने और शिक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की बुलंदियां छू सकें। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अकाली भाजपा गठजोड़ सरकार ने प्रत्येक गांवों में जहां खेल किटें और जिम बनाये वहां ही नवयुवकों को खेलों की तरफ प्रेरित करने के लिए विशेष प्रयास किये गये हैं। 

इसी दौरान उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि कबड्डी कप को प्रत्येक वर्ग द्वारा पसंद किया जायेगा और इससे कबड्डी खेल और अधिक प्रसिद्धी हासिल करेगा। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने एक खुली जीप में मैदान का चक्कर लगाया और भाग ले रही टीमों के खिलाडिय़ों से भी मुलाकात की।शिक्षा मंत्री डॉ दलजीत सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुये अपने भाषण में उपमुख्यमंत्री द्वारा इस ऐतिहासिक शहर में कबड्डी के महाकुं भ का उद्घाटन करने संबंधी किये वायदे को पूरा करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस शहर के लोग राज्य सरकार के  ऋणी हैं जिसने विश्वकप कबड्डी के उद्धाटन के लिए इस शहर को चुना है।इस अवसर पर नूरां बहनों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। पंजाबी गायिका जसपिंदर नरूला, शैरी मान और हर्षदीप ने दर्शकों को झूमने लगा दिया। इससे पूर्व ओलंपियन राजपाल सिंह, प्रमुख एथलीट मंदीप कौर और कबड्डी खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह ने खेलों की मशाल जलाई। इस अवसर पर प्रभावशाली भांगड़ा पेश किया गया जिसने लोगों को नाचने लगा दिया।इस अवसर पर श्री लंका के पैट्रोलियम मंत्री श्री चंडिमा वीरकोटी विशेष अतिथि थे।इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख व्यक्तियों में राज्य सभा सांसद श्री सुखदेव सिंह ढींडसा और श्री बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व एसजीपीसी प्रधान जत्थेदार किरपाल सिंह बडूंगर,विधायक चौधरी नंद लाल, उप मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और आयुक्त रोपड़ डिवीजन डॉ एस करूणा राजू, विशेष प्रमुख सचिव उप मुख्यमंत्री श्री मनवेश सिंह सिद्धू ,इंस्पैक्टर जनरल श्री परमराज सिंह उमरानंगल, डी आई जी श्री जीएस संधू , उपायुक्त श्री करनेश शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  श्री वरिंदर पाल सिंह शामिल थे। 

 

Tags: Parkash Singh Badal , Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD