Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला

 

महेंद्र सिंह धौनी के एकदिवसीय में 9,000 रन पूरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 23 Oct 2016

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी ने रविवार को पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ चल रहे तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान एक और उपलब्धि हासिल कर ली। धौनी ने मैच के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ने के साथ अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय करियर में अपने 9,000 रन पूरे कर लिए। धौनी ने करियर के 278वें मैच में यह कारनामा किया।ऐसा करने वाले वह दुनिया के 17वें बल्लेबाज और तीसरे विकेटकीपर/बल्लेबाज बने। उनसे पहले यह उपलब्धि श्रीलंका के कुमार संगकारा और आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के नाम थी।धौनी 9,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हो गए। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम यह उपलब्धि है।

धौनी ने एकदिवसीय करियर में अब तक नौ शतक लगाए हैं और मोहाली में लगाया गया अर्धशतक उनका 61वां अर्धशतक है। देखना यह होगा कि वह इसे शतक में बदल पाते हैं या नहीं। इतना ही नहीं धौनी ने इसी मैच की 27वीं ओवर के पांचवें गेंद पर छक्का जड़ने के साथ एकदिवसीय में सर्वाधिक छक्का जड़ने के मामले में तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।यह छक्का धौनी के एकदिवसीय करियर का 196वां छक्का रहा। धौनी अब भारत के लिए एकदिवसीय में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। तेंदुलकर के नाम अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय में 195 छक्के हैं। शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं।

 

Tags: Mahendra Singh Dhoni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD