Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माना, केदारनाथ मंदिर के पास मिले 31 नर कंकाल

हरीश रावत
हरीश रावत

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 17 Oct 2016

उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को स्वीकार किया कि केदारनाथ मंदिर के आसपास से कई नर कंकाल बरामद हुए हैं। यह कंकाल उन लोगों के हैं जो साल 2013 में भारी वर्षा और अचानक आई बाढ़ के कारण काल के गाल में समा गए थे। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पुष्टि की कि 31 नर कंकाल मिले थे, जिनमें 23 की अंत्येष्टि कर दी गई। यह दिल दहलाने वाली खोज केदारनाथ मार्ग पर त्रियुगीनारायण में की गई थी। यह स्थल साल 2013 में भारी वर्षा और अचानक आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ था।उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक जांच के लिए कंकाल के डीएनए सुरक्षित रख लिए गए हैं और बाद में पहचान की जाएगी।केदारनाथ क्षेत्र में अनेक नर कंकाल मिलने की अपुष्ट रपटों के बाद यह रहस्योद्घाटन किया गया है।

अधिकारियों को आशंका है कि नर कंकाल उन श्रद्धालुओं के हैं जो केदारनाथ के ऊपर बादल फटने के बाद उफनती नदी को देख उंचाई पर शरण लेने के लिए भागे थे, लेकिन भोजन और पानी के अभाव में उनकी मौत हो गई।एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि शेष 8 नर कंकालों की अंत्येष्टि मंगलवार को होगी।मुख्यमंत्री रावत ने और नर कंकाल की खोज के लिए अधिकारियों को अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया है।अधिकारियों के अनुसार, त्रियुगीनारायण क्षेत्र में 31 नर कंकालों का मिलना संकेत देता है कि इस क्षेत्र में और नरकंकाल दफन हो सकते हैं।आपदा में हजारों श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और सैकड़ों लापता हो गए थे।उस समय छोटा तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। कई परिवारों ने अपने स्तर से भी तलाशी अभियान चलाए थे, मगर कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई थी।

 

Tags: Harish Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD