Thursday, 16 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया लोक सभा मतदान 2024: पंजाब में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान को यकीनी बनाने के लिए 80 प्रतिशत पुलिस बल और केंद्रीय बलों की 250 कंपनियाँ की जाएंगी तैनात चरणजीत चन्नी पर आम आदमी पार्टी का पलटवार, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा - कांग्रेस के राज में शराब माफिया का बोलबाला था, हमने राजस्व बढ़ाया संजय टंडन ने लिया बाबा बागेश्वर धाम से आशीर्वाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जीरा व भिखीविंड में लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से उस साजिश को समझने की अपील की, जिसके तहत भाई अमृतपाल को खडूर साहिब से खड़ा किया जा रहा अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने शहीद सुखदेव थापर को उनके जन्मस्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की कांग्रेस सरकार हर गरीब परिवार को 8500 रुपये प्रति माह देगी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर ढींडसा ने एन.के शर्मा के समर्थन में किया चुनाव प्रचार आम आदमी पार्टी को पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में मिली बड़ी मजबूती, विपक्षी पार्टियों के कई दिग्गज नेता हुए 'आप' में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला समर्थकों सहित भाजपा में शामिल फसलों पर एमएसपी की गारंटी कांग्रेस देगी : विजय इंदर सिंगला प्रदेश की बात छोड़े पहले अपने हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारें बलबीर सिंह:एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आम आदमी पार्टी के राज में उनकी अपनी महिला सांसद भी सुरक्षित नहीं : डा. सुभाष शर्मा मैं यहाँ ही पैदा हुआ हूं और आपके सभी दुख-सुख मेरे हैं: मीत हेयर बीस दिन के लालच में अगले 5 साल बर्बाद ना करें लोग – बाबर औजला हम अपने कामों के चलते वोट मांग रहे है जबकि दूसरी पार्टियों के पास वोट मांगने के लिए कोई विजन ही नहीं है : पूर्व मंत्री अनिल विज वोट मांगने का अधिकार, उसको है जिसने काम किया है तो इस देश में केवल नरेंद्र मोदी ने काम किया है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया

 

मुस्कान देख नाम पड़ गया स्मिता

जन्मदिन : 17 अक्टूबर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Oct 2016

अपनी बड़ी-बड़ी खूबसूरत आंखों और सांवली-सलोनी सूरत से सभी को आकर्षित करने वाली अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने महज 10 साल के करियर में दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली। उनका नाम हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार है। स्मिता को आज भी कोई कहां भूल पाया है! अपने सशक्त अभिनय से मिसाल कायम करने वाली स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर, 1956 को पुणे में एक मराठी राजनीतिज्ञ परिवार में हुआ। उनके पिता शिवाजीराव पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और मां विद्या ताई पाटिल सामाजिक कार्यकर्ता थीं।स्मिता का नाम रखे जाने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। जन्म के समय उनके चेहरे पर स्मित (मुस्कान) देखकर मां ने उनका नाम स्मिता रख दिया। यही मुस्कान आगे चलकर भी उनके व्यक्तित्व का सबसे आकर्षक पहलू बनी।

स्मिता पाटिल अपने गंभीर अभिनय के लिए जानी जाती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मी पर्दे पर सहज और गंभीर दिखने वाली स्मिता असल जिंदगी में बहुत शरारती थीं।उनकी आरंभिक शिक्षा मराठी माध्यम के एक स्कूल से हुई थी। उनका कैमरे से पहला सामना टीवी समाचार वाचिका के रूप हुआ था।फिल्मों में आने से पहले स्मिता पाटिल बंबई दूरदर्शन चैनल पर मराठी में समाचार पढ़ा करती थीं। समाचार पढ़ने से पहले उनके लिए साड़ी पहनना जरूरी होता था, मगर स्मिता को तो जींस पहनना अच्छा लगता था, सो अक्सर समाचार पढ़ने से पहले वह जींस के ऊपर ही साड़ी लपेट लिया करती थीं।

स्मिता पाटिल के प्रेम के चर्चे अभिनेता राज बब्बर संग चले। इसको लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। राज बब्बर पहले से ही विवाहित थे, मगर स्मिता से शादी करने को वह राजी हो गए और अपनी पहली पत्नी नादिरा बब्बर को छोड़ दिया।स्मिता पाटिल ने अपने छोटे से फिल्मी सफर में ऐसी फिल्में कीं, जो भारतीय फिल्मों के इतिहास में मील का पत्थर बन गईं। उनकी छाप छोड़ने वाली फिल्मों में जहां 'भूमिका', 'मंथन', 'मिर्च मसाला', 'अर्थ', 'मंडी' और 'निशांत' जैसी रचनात्मक फिल्में शामिल हैं, तो दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन संग 'नमक हलाल' और अन्य फिल्म 'शक्ति' व्यावसायिक फिल्मों की कतार में शामिल हैं।

स्मिता के फिल्मी करियर की शुरुआत अरुण खोपकर की फिल्म 'डिप्लोमा' से हुई, लेकिन मुख्यधारा के सिनेमा में स्मिता ने 'चरणदास चोर' से अपनी मौजूदगी दर्ज की।स्मिता ने अपने 1974 से 1985 तक के करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं, उन्होंने 1985 में भारत सरकार द्वारा सम्मनित नागरिक पुरस्कर पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया।उन्होंने 1977 में 'भूमिका', 1980 में 'चक्र' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल किया। साथ ही उन्होंने 1978 में 'जैत रे जैत', 1978 में 'भूमिका', 1981 में 'उंबरठा', 1982 में 'चक्र', 1983 में 'बाजार', 1985 में 'आज की आवाज' के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

उनका फिल्मी सफर सिर्फ 10 साल का रहा है, लेकिन काम ऐसा कि आज भी वो चर्चा में रहता है। मुस्कान भरे चेहरे ने 13 दिसंबर, 1986 को महज 31 साल की उम्र में ही सबको अलविदा कह दिया। उनका निधन बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के दो सप्ताह बाद हुआ।वहीं उनकी मौत के बाद कई सवाल खड़े हुए। भारत के सबसे बड़े फिल्म निर्देशकों में से एक, मृणाल सेन का कथित तौर पर कहना है स्मिता पाटिल का निधन इलाज में लापरवाही के कारण हुआ। उनका आकस्मिक निधन आज भी एक रहस्य बना हुआ है।

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD