Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

अनिल माधव दवे ने भारतीय जीवनशैली की प्रासंगिकता पर जोर दिया

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Oct 2016

केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे ने एचएफसी (हाइड्रोफ्लोरोकार्बन) को चरणबद्ध रूप से नीचे लाने के लिए मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल में संशोधन पर चल रही वार्ता में भारतीय दल का नेतृत्व करते हुए भारतीय जीवनशैली की प्रासंगिकता और इसके कम कार्बन उत्सर्जन वाले पदचिन्ह पर जोर दिया। पर्यावरण मंत्रालय की ओर से यहां जारी बयान में कहा गया है कि गांधी जयंती के दिन पेरिस समझौते को भारत से मंजूरी मिलने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दवे ने कुछ लोगों के अत्यधिक शोषण (लालच) के बजाय हर किसी की जरूरत पूरी करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन पर गांधीवादी विचार के प्रभाव को दोहराया।

दवे ने रवांडा के किगली में विभिन्न देशों के पर्यावरण मंत्रियों, प्रशासकों, पर्यावरण संरक्षण एजेंसियों, अमेरिका और यूरोपीय संघ आयुक्त के साथ बैठक में इस विषय पर भारतीय पक्ष को मजबूती से रखा और मूल संशोधन प्रस्ताव अप्रैल 2015 में लचीलापन लाते हुए इसके बेसलाइन में चार साल की वृद्धि का उल्लेख किया।पर्यावरण मंत्री ने लाखों लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की आवश्यकता को भी स्पष्ट किया। भारत की बहुसंख्यक आबादी का कृषि पर निर्भर रहने और लंबे समुद्र तट की वजह से जलवायु परिवर्तन के मुद्दों के लिए भारत के जोखिम को स्वीकार करते हुए दवे ने लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी आकांक्षाएं पूरी करने के लिए अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। 

दवे ने कहा कि यह समय भारत और प्रत्येक भारतीयों के लिए संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के साथ ही अपनी क्षमता का एहसास करने का है। उन्होंने सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला जैसे 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने, 100 स्मार्ट शहर और मेक इन इंडिया।पर्यावरण मंत्रालय, वन और जलवायु परिवर्तन सचिव ए.एन. झा ने विस्तृत बैठक में भारत सरकार की ओर से वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भारत के लिए जल्दी कार्यवाई की आवश्यकता, इसका आधारभूत है लेकिन विकसित देशों की ओर से सामान्य लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों के सिद्धांत का पालन करने की आवश्यकता है।भारतीय दल के सदस्यों में संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिंह और निदेशक अनिल लव शामिल हैं। 

 

Tags: Anil Madhav Dave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD