Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर

 

भारत ने पहले कभी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया : पूर्व डीजीएमओ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Oct 2016

सैन्य अभियानों के पूर्व महानिदेशक विनोद भाटिया ने गुरुवार को जोर देते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार में कभी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुआ और पिछले सप्ताह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा किया गया सर्जिकल स्ट्राइक अपनी तरह का पहला अभियान है। साल 2012-2014 तक डीजीएमओ रहे भाटिया ने दूरदर्शन से कहा, "इस तरह का अभियान हमने पहले नहीं किया। वे सर्जिकल स्ट्राइक नहीं थे, बल्कि सैन्य कार्रवाई थी, जो नियंत्रण रेखा से कुछ मीटर अंदर बेहद छोटे पैमाने पर की गई थी। लेकिन तब उसे आप बॉर्डर स्ट्राइक्स नहीं कह सकते थे।"भाटिया की टिप्पणी कांग्रेस के उन दावों के बाद आई है, जिसमें उसने कहा है कि संप्रग सरकार के दौरान साल 2011 से 2014 के बीच तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक हुए।कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को कहा, "अतीत में हमारी सेना ने कई मौकों पर सफलतापूर्वक इस तरह के सर्जिकल स्ट्राइक किए थे, खासकर एक सितंबर, 2011, 28 जुलाई, 2013 तथा 14 जनवरी, 2014 को। 

इस दौरान दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया गया था।"कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम ने भी हाल में दावा किया था कि संप्रग के कार्यकाल में साल 2013 में सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था।भाटिया ने कहा कि 29 सितंबर को तड़के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैडों पर भारतीय सेना द्वारा किया गया सर्जिकल स्ट्राइक 'अचूक' था जिसने भारत की मजबूत इच्छा शक्ति को दर्शाया।उन्होंने कहा, "सर्जिकल स्ट्राइक का इच्छित परिणाम मिला और सबसे महत्वपूर्ण है कि इसने भारत की मजबूत इच्छाशक्ति व संकल्प को दर्शाया।"पूर्व डीजीएमओ ने कहा, "इसका श्रेय भारतीय सेना को जाता है। सर्जिकल स्ट्राइक के डीजीएमओ (लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह) के दावे पर सवाल भी उठे कि यह हुआ है या नहीं। कृपया डीजीएमओ पर सवाल मत उठाइए या सेना को ठेस मत पहुंचाइए।"जनरल (सेवानिवृत्त) भाटिया ने कहा, "विशेष अभियानों को कभी प्रकाशित नहीं किया जाता है। किसी भी देश ने अबतक ऐसा नहीं किया है।"

 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD