Friday, 02 June 2023

 

 

खास खबरें राजस्व जिला नूरपुर में 43000 लीटर अवैध शराब जब्त बेहतर जल प्रबंधन के लिए पंजाब इजराईल के साथ रणनीतिक साझेदारी करेगा -ब्रम शंकर जिंपा प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश का हेमंत सोरेन ने भी किया विरोध, राज्यसभा में बिल के खिलाफ वोट करेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा जनकल्याण और विकास ही सरकार का एजेंडा- मुकेश अग्निहोत्री डोडरा-क्वार तथा कोटखाई-हाटकोटी सुरंगों के निर्माण के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ज़िला फरीदकोट में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए फंडस की कमी नहीं आने दी जाएगी: कुलतार सिंह संधवां पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल समावेशी प्रगतिशीलता और सतत विकास लाने को समर्पित : डॉ. महेंद्र सिंह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा सरसों का तेल: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सांसद संजीव अरोड़ा ने जैन धर्म की प्रशंसा और परोपकारी कार्यों के लिए जवाहर लाल ओसवाल और उनके परिवार की सराहना की डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक न्याय विभाग में 25 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 92वें दिन जिला हिसार के बरवाला व उकलाना विधानसभा क्षेत्रों के बरवाला शहर, खेदड़, बालक एवं पाबड़ा गांवों में पहुंची ए.आई.एफ. स्कीम के सफलतापूर्वक लागू होने से पंजाब में 3300 करोड़ रुपए के खेती प्रोजेक्टों की हुई शुरुआतः चेतन सिंह जौड़ामाजरा एमपी संजीव अरोड़ा और एडीसी बैंस ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सुनिश्चित करने के लिए आरती इंटरनेशनल लिमिटेड की सराहना की चेयरमैन ज़िला योजना कमेटी ने पंचायत अफसरों के साथ की मीटिंग मीत हेयर द्वारा भाखड़ा-नंगल प्रोजैक्ट का दौरा, डैम और जल भंडारण का किया निरीक्षण खेल मंत्री मीत हेयर ने जूनियर हॉकी एशिया कप विजेता भारतीय टीम को दी मुबारकबाद सांसद संजीव अरोड़ा ने लुधियाना के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर डीसी, एमसी, ग्लाडा और जिला पुलिस के साथ बैठक की छोटा भंगाल बैजनाथ का महत्वपूर्ण क्षेत्र : किशोरी लाल संत निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण भारत के 15 पर्वतीय स्थलों पर विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व दुग्ध दिवस समारोह, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के समर मीट को संबोधित किया

 

मुख्यमंत्री द्वारा राजनीतिक पार्टियों को राष्ट्रीय हितों व राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी राजनीति ना करने की सलाह

केन्द्र सरकार को सीमावर्ती नवयुवकों की फौज पर सुरक्षा बलों में विशेष भर्ती के लिए कहा जाएगा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर/ममदोट/ गुरूहरसहाए , 03 Oct 2016

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अंतर्राष्ट्रीय हिंद-पाक सीमा पर पैदा हुए बनाव की स्थिति में विरोधी पार्टियों द्वारा राष्ट्रीय हितों व राष्ट्रीय सुरक्षा विरूद्ध की जा रही बयानबाज़ी की सख्त शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे नाज़क मौके पर राष्ट्रीय हितों को देखते सियासी पार्टियों को ऐसी घटिया ब्यानबाज़ी नही करनी चाहिए। मुख्यमंत्री  ने आज फिरोजपुर जिले के गांव टेंडी वाला, हज़ारा सिंह वाला व गज़नी वाला में सरहदी लोगों को मिले। उन्होंने सीमावर्ती लोगों की मुश्किलें सुनीं व उनके हल के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।पत्रकारों के साथ बातचीत करते मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां ऐसे नाज़क मसलों पर अपनी सियासी रोटियां सेंकने की आड़ में रहती है। यह कारण है कि कई राजनीतिक नेता राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे नाजुक मसलों पर भी गलत एवं विवादित बयानबाजी कर रहे हैँ, जबकि देश की सीमाओं पर जंग जैसी स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर राजनीतिक पार्टियों को राष्ट्रीय हितों एवं पंजाब के हितों का ध्यान रखना चाहिए।मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि राज्य की अकाली भाजपा गठजोड़ की सरकार ने किसी भी राष्ट्रीय या राज्य के मसले जिसके साथ देश की एकता व अखंडता का संबंध हो का सियासीकरण नहीं किया। उनके द्वारा गत् 2 दिनों से राज्य के सीमावर्ती जिलों का दौरा करने का मकसद मौजूदा तनाव वाली स्थिति में जहां सीमावर्ती लोगों की मुश्किलें सुनना और इस मुश्किल घड़ी में उनका दर्द बांटना और अधिकारियेां को इस मौके लोगों की प्रत्येक समस्या के हल के लिए निर्देश जारी करना है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती लोग दलेर और सच्चे देश भगत हैं जिन्होंने प्रत्येक मुश्किल समय में देश की फौजों का भी साथ दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में  सरकार के मुखी के रूप में लोगों को मिलने का असल मकसद लोगों को यह विश्वास दिलाना है कि पंजाब एवं केन्द्र सरकार हर समय उनके साथ है।

 मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बहादुर पंजाबियों व विशेषकर सीमावर्ती लोगों का देश की सुरक्षा एवं देश को अनाज में आत्मनिर्भर बनाने में ऐतिहासिक योगदान है। यह बहादुर लोग अपने देश की रक्षा के लिए हर कुर्बानी करने को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि शेष राज्यों से पंजाब की सीमाओं पर केन्द्र द्वारा इस कारण अधिक चौकसी इस्तेमाल की जा रही है क्यों कि पंजाब के सीमावर्ती जिलों की घनी आबादी सीमा के 10 किलोमीटर के घेरे में बसती है। जिस कारण केन्द्र एव राज्य सरकार को यहां के लोगों की जान व माल की सुरक्षा की भारी चिंता है।गांव टेंडीवाला, हज़ारा सिंह वाला व गज़नी वाला में सीमावर्ती लोगों के विशाल जनसमूहों को सम्बोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को विरोधी पार्टियों के झूठे एवं भ्रमक प्रचार से चौकस रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती लोगों की सुरक्षा राज्य एवं केन्द्र की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों को सुचेत किया कि वह सीमा पर अशांति फैलाने वाली किसी भी प्रकार की अफवाहों से सुचेत रहें।  उन्होंने कहा कि वह केन्द्र सरकार को विनती करेंगे कि सीमावर्ती क्षेत्रों में  से बेरोज़गारी को दूर करने के  िलए  यहा के  नवयुवकों की सेना तथा अर्ध-सैनिक बलों में विशेष भर्ती के लिए अभियान चलाया जाए ताकि यह नवयुवक देश की सेवा में हर योगदान डाल सकें।

मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती किसानों की मांग पर उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार ने धान की खरीद लिफिटंग और अदायगी के  िलए पूरे प्रबंध किए गए हैं और इस कार्य में किसी प्रकार की भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में खरीद की निगरानी के लिए सीनियर अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने सीमावर्ती गांवों के लोगों की मांग पर 2 बड़े बेड़े नदी से पार आने व जाने के लिए 10 दिनों में देने का भरोसा दिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री स.जनमेजा सिंह सेखों, सांसद स.शेर सिंह घुबाया, स.जोगिन्द्र सिंह जिंदू एम एल ए, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री कमल शर्मा, सीनियर अकाली नेता स.वरदेव सिंह नोनी मान, स.सुखपाल सिंह नन्नू चेयरमैन किसान मोर्चा पंजाब, मुख्यमंत्री के विशेष प्रिंसीपल सचिव डा.एस करूणा राजू, श्री आर वेंकटरत्नम प्रिंसीपल सचिव पंजाब सरकार, श्री वी के मीना आयुक्त फिरोजपुर डिवीजन,  उपायुक्त इंजीनियर डी पी एस खरबंदा, श्री आर एस खटड़ा  डी आई जी फिरोजपुर रेंज, श्री आर के बख्शी एस एस पी फिरोजपुर,  चेयरमैन जिला योजना बोर्ड श्री डी पी चंदन के अतिरिक्त प्रमुख अकाली-भाजपा नेता उपस्थित थे।

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD