Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल ऑप्रेशन समय की आवश्यकता थी - प्रकाश सिंह बादल

पाकिस्तान ने हमारी दरियादिली को हमारी कमजोर समझा , मुख्यमंत्री द्वारा सीमावर्ती केन्द्रों का दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का/जलालाबाद , 03 Oct 2016

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए सर्जिकल ऑप्रेशन की प्रशंसा करते कहा कि ऑप्रेशन पाकिस्तान को भारत विरोधी कार्रवाईयों   के लिए सबक सिखाने के लिए बहुत आवश्यक था। आज यहां सीमावर्ती गांवों के दौरे दौरान लोगों को स बोधन करते मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आरंभ से अमन और भाईचार सांझ का मुदई रहा है पर पाकिस्तान ने सदैव ही हमारी दरियादिली को हमारी कमजोरी समझा है। उन्होंने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा श्री नरेन्द्र मोदी के समय भारत के प्रधनमंत्रियों ने पाकिस्तान की तरफ हमेशा ही दोस्ती का हाथ बढ़ाया है पर पाकिस्तान ने सदैव ही भारत और भारतीय नेताओं की पीठ में छूरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि इसलिए यह सर्जिकल ऑप्रेशन करना भारत सरकार के लिए बहुत आवश्यक हो गया था।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस साहसिक एवं शानदार कार्य की मिसाल विश्वभर में  ओर कहीं नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत विरूद्ध आंतकवादी कार्रवाईयों को उत्साहित करके कभी मुंबई, कभी संसद भवन और भारत के अन्य हिस्सों में हमले करवाता रहा है परंतु उड़ी में हुए हमले के बाद भारत के सब्र का प्याला भर गया, जिस कारण मोदी ने इसका उचित जवाब देते हुए पाकिस्तान में आंतकवादी ठिकानों को तहस-नहस कर दिया जोकि काबिलेतारीफ है।

सीमाओं पर रहते लोगों को   सच्चे देशभगत कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धरती के वह पुत्र हैं, जिनको हर रोज़ अनेकों कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इन मुश्किलों के बावजूद इन बहादुर और मेहनती लोगों ने राज्य और देश के विकास में बहुमूल्य योगदान डाला। स.बादल ने कहा कि यह बहादुर लोग हर दिन दुश्मन की चुनौतियां का सामना करते हुए अपनी मातृभूमि की सच्ची सेवा कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल पंजाब राज्य ही नहीं बल्कि पूरा देश इनकी मिसाली हौंसले और देशभक्ति का ऋणी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह जि मेवारी है कि इन लोगों की हर प्रकार की मदद की जाए, जो भारत पाकिस्तान के बीच बने तनाव के बाद अपने घरबार छोड़ कर आए हैं। स.बादल ने कहा कि वह राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ लगातार राहत शिविरों में लोगों को उपलब्ध करवाई सुविधाओं तथा प्रबंधों की निगरानी रख रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार की सलाह के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे लोगों को बाहर निकालकर राहत शिविर में पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि लोगों की जान और माल के बड़े नुक्सान से बचने के लिए ऐसा किया गया है। स.बादल ने कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ व उनकी सहायता करने में किसी  भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

इन राहत शिविरों को स्थापित करने के  िलए जिला और पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकट की घड़ी में इन लोगों को सेवाएं मुहैया करवाने के लिए अधिकारियां तथा कर्मचारियों द्वारा बेहतर ढंग से जि मेवारी निभाई जा रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनको इस संकट में से निकालने के लिए पूरा सहयोग देगी। स.बादल ने आगे कहा कि इस अवसर पर घबराहट में आने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि राज्य सरकासर सीमावर्ती क्षेत्र के बहादुर लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शेष राज्यों से  पंजाब की सीमाओं पर केन्द्र द्वारा इस कारण अधिक चौकसी इस्तेमाल की जा रही है क्यों कि पंजाब के सीमावर्ती जिलों की घनी आबादी सीमा के 10 किलोमीटर के घेरे में बसती है। जिस कारण केन्द्र एवं राज्य सरकार को यहां के लोगों की जान व माल की सुरक्षा की भारी चिंता है।गांव प्रभात सिंह वाला, पक्का चिस्ती व जॅट वाली के संत कबीर कालेज में बने राहत केन्द्र में सीमावर्ती लोगों की विशाल जनसमूहों को स बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को सचेत किया कि वह सीमा पर अशांति फैलाने वाली किसी भी प्रकार की अफवाहों से सुचेत रहें।  उन्होंने कहा कि वह केन्द्र सरकार को विनती करेंगे कि सीमावर्ती क्षेत्रों में  से बेरोज़गारी को दूर करने के लिए  यहां के  नवयुवकों की सेना तथा अर्ध-सैनिक बलों में विशेष भर्ती के लिए अयान चलाया जाए ताकि यह नवयुवक देश की सेवा में ओर योगदान डाल सकें।

मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती किसानों की मांग पर उनको विशवास दिलाया कि राज्य सरकार ने धान की खरीद, लिफ्टिंग और अदायगी के लिए संपूर्ण प्रबंध कर लिये हैं और इस कार्य में किसी तरह की भी दिक्कत नही आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरहदी क्षेत्रों में खरीद की निगरानी के लिए सीनियर अधिकारियों की डियूटीयां भी लगाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में धान की लिफटिंग तेजी से करने के निर्देश दिये गये हैं।इससे पूर्व यहा पहुंचने पर पंजाब के स्वास्थय मंत्री श्री सुरजीत कुमार ज्याणी, लोक सभा सदस्य स. शेर सिंह घुबाया ने मुख्यमंत्री को स्ािानीय लोगों की मुश्किलों और सरकार द्वारा किये प्रबंधों संबंधी बताया। इस अवसर अन्य के अतिरिक्त विधायक स. गुरतेज सिंह घुडि़आणा, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, स. सतिंदरजीत सिंह मंटा, स. गुरपाल सिंह गरेवाल जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल, श्री अशोक अनेजा वाइस चेयरमैन पंजाब एग्रो, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री एस करूणा राजू, प्रमुख सचिव बिजली श्री ए वेणू प्रसाद, डिप्टी कमिशनर श्रीमती ईसा कालीया, डी आई जी आर एस खटड़ा, एसएसपी श्री नरेंद्र भार्गव, स. दविंदर सिंह बब्बल, श्री विनोद बजाज, श्री लखविंदर सिंह रोहीवाला, बीबी वीरपाल कौर तरमाला सदस्य स्त्री अकाली दल, परमजीत सिंह पंमा वैरड़, सोहन लाल डंगर खेड़ा आदि उपस्थित थे। 

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD