Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

पंजाब के सीमावर्ती गांवों में दहशत

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Sep 2016

पंजाब के पाकिस्तान से सटे समीवर्ती इलाकों में दहशत है। लोग अपने गांवों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। उन्हें डर है कि भारतीय सेना की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार किए गए 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद पकिस्तान की ओर से भी कुछ इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन पर सीमावर्ती इलाकों को खाली कराए जाने तथा लोगों को सुरक्षित शिविरों में रखे जाने को लेकर कुप्रबंधन का आरोप लगाया है।अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र राजाताल इलाके के एक ग्रामीण गुरुदेव सिंह ने बताया, "हमें गुरुवार शाम को अपने घरों को खाली करने के लिए कहा गया। कहीं और जाने का साधन नहीं है। हमें नहीं पता कि हम कहां जाएं। हमें स्कूलों में जाने को बोला गया था, लेकिन किसी भी स्कूल में कोई प्रबंध नहीं थे।"

अधिकांश ग्रामीण कृषक परिवारों से हैं। उन्हें चिंता है कि खेतों में धान की फसल जो लगभग तैयार है, यदि समय पर नहीं काटी गई तो बर्बाद हो जाएंगी।किसान शमशेर सिंह ने कहा, "फसल कटाई के लिए तैयार है। हमें नहीं पता कि फसलों की कटाई के लिए हम कब लौटेंगे।"पंजाब सरकार ने गुरुवार को गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा। पंजाब के छह सीमावर्ती जिलों के 4,00,000 से अधिक ग्रामीण इससे प्रभावित हुए हैं। कई लोग गांवों से निकलकर अपने संबंधियों और दोस्तों के घर चले गए हैं।लोगों ने हालांकि स्थानीय प्रशासन पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया है, लेकिन सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों का कहना है कि लोगों के लिए इंतजाम किए गए हैं।

फिरोजपुर जिले के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमें गुरुवार दोपहर को ही क्षेत्रों को खाली कराने के आदेश मिले थे। तैयारियां करने में समय लगता है। फिलहाल, स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। हम 24 घंटे काम कर रहे हैं।"सरकारी स्कूलों की इमारतों, सामुदायिक केंद्रों और निजी विवाह स्थलों पर चारपाइयां और बिस्तरें लगाए गए हैं। स्थानीय गुरुद्वारों और सामाजिक संगठनों ने इन लोगों को भोजन परोसने की व्यवस्था की है। लोगों को ट्रैक्टर, ट्रकों और निजी वाहनों में सवार होकर इन क्षेत्रों से निकलते देखा गया है।पंजाब के सीमावर्ती जिलों में फजिल्का, फिरोजरपुर, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं।मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सलाहकार हरचरण बैंस ने बताया, "पंजाब में हाई अलर्ट जारी है।"मुख्यमंत्री बादल ने आईबी से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सहित सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

 

Tags: Harcharan Singh Bains

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD