Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत रामलला के दर्शन के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सी जी सी झंजेड़ी कैंपस में विद्यार्थियों को सड़की नियमों के पालन के लिए जागरूक करने के लिए लिए साप्ताहिक वर्कशाप का समापन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की महिला सॉफ्टबॉल टीम ने एआईयू सॉफ्टबॉल महिला टूर्नामेंट में जीत हासिल की जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को बनाया उम्मीदवार डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय के प्रयासों से फांसी से बचा युवक सुखवीर रिहाई के बाद अपने वतन लौटा औद्योगिक क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाए : नायब सिंह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित गुरुद्वारा पौंटा साहिब में हुए नतमस्तक पिंजौर में 15 जुलाई से शुरू होगी सेब मंडी : नायब सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिल्कफेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सभी लंबित देनदारियों के निपटारे के लिए 153 करोड़ रुपये जारी : सुखविंदर सिंह सुक्खू वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी : नायब सिंह पंजाब पुलिस द्वारा नशों के विरुद्ध विशेष जागरूकता मुहिम की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ हिमाचल में हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में मिलने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल ड्रग्स मुद्दे पर सुनील जाखड़ के ट्वीट पर आप की प्रतिक्रिया पंजाब में भाजपा की जीरो सीट के लिए सुनील जाखड़ जिम्मेदार : नील गर्ग सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं अधिकारी : प्रो.चन्द्र कुमार 18वीं लोकसभा आम चुनाव में हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस से 3.17 लाख वोट अधिक प्राप्त हुए - एडवोकेट हेमंत कुमार अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

 

गायत्री का फिर मंत्री बनना भ्रष्टाचार के बेलगाम होने का सबूत : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ़ (उत्तर प्रदेश) , 26 Sep 2016

उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार के आठवें मंत्रिमंडल विस्तार में बर्खास्त मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को दोबारा मंत्री बनाए जाने पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जोरदार हमला बोला है। मायावती ने कहा है कि मुख्यमंत्री के यूटर्न से यह स्पष्ट हो गया है कि समाजवादी पार्टी सरकार में खराब कानून-व्यवस्था के साथ-साथ यहां भ्रष्टाचार भी बेलगाम जारी रहेगा बसपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि खनन मंत्री के रूप में भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में कुछ दिन पूर्व बर्खास्त किए गए गायत्री प्रसाद प्रजापति को दोबारा मंत्री बनाकर वर्तमान सपा सरकार के मुखिया ने अपने आपको एक अत्यंत ही कमजोर व यूटर्न लेने वाला मुख्यमंत्री साबित किया है। 

साथ ही यह भी जगजाहिर हो गया है कि इस सपा सरकार में खराब कानून-व्यवस्था के साथ-साथ यहां भ्रष्टाचार भी बेलगाम जारी रहेगा।मायावती ने कहा कि प्रदेश की जनता यह समझ नहीं पा रही है कि जिस मंत्री को अभी हाल ही में खनन विभाग में जबरदस्त भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया गया था तथा जिस विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के मामले पर उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई जांच का आदेश भी दिया गया है, उसे फिर किस मजबूरी में दोबारा मंत्री बना दिया गया है।उन्होंने कहा कि यदि उस मंत्री का विभाग बदल भी दिया जाता है तो भी क्या उस मंत्री का चाल, चरित्र व स्वभाव बदल जाएगा? यह असंभव है।उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में शुरू हुए जनहित व विकास कार्यो में भी अब व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिससे आम जनता में काफी चिंता है।

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD