Monday, 17 June 2024

 

 

खास खबरें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की महिला सॉफ्टबॉल टीम ने एआईयू सॉफ्टबॉल महिला टूर्नामेंट में जीत हासिल की जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को बनाया उम्मीदवार डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय के प्रयासों से फांसी से बचा युवक सुखवीर रिहाई के बाद अपने वतन लौटा औद्योगिक क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाए : नायब सिंह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित गुरुद्वारा पौंटा साहिब में हुए नतमस्तक पिंजौर में 15 जुलाई से शुरू होगी सेब मंडी : नायब सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिल्कफेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सभी लंबित देनदारियों के निपटारे के लिए 153 करोड़ रुपये जारी : सुखविंदर सिंह सुक्खू वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी : नायब सिंह पंजाब पुलिस द्वारा नशों के विरुद्ध विशेष जागरूकता मुहिम की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ हिमाचल में हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में मिलने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल ड्रग्स मुद्दे पर सुनील जाखड़ के ट्वीट पर आप की प्रतिक्रिया पंजाब में भाजपा की जीरो सीट के लिए सुनील जाखड़ जिम्मेदार : नील गर्ग सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं अधिकारी : प्रो.चन्द्र कुमार 18वीं लोकसभा आम चुनाव में हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस से 3.17 लाख वोट अधिक प्राप्त हुए - एडवोकेट हेमंत कुमार अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की अमित शाह ने श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए सुरक्षा एवं सुविधाओं की व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की भारत का अपना खुद का डीप सी मिशन शुरू करने वाला छठा देश बनना तय”: डॉ. जितेंद्र सिंह

 

'द कपिल शर्मा शो' में दिखाई देंगे अन्ना हजारे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Sep 2016

वयोवृद्ध गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता किसन बाबूराव हजारे उर्फ अन्ना हजारे अपने जीवन पर आधारित आगामी फिल्म 'अन्ना : किसन बाबूराव हजारे' के प्रचार के सिलसिले में लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल होंगे। सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, "अन्ना हजारे शुक्रवार देर शाम शो के लिए शूटिंग करेंगे। वह पहली बार किसी टीवी शो का हिस्सा बनेंगे। वह अपनी बायोपिक का प्रचार करने के लिए आ रहे हैं। यह निश्चित रूप से एक रोचक प्रकरण बनने जा रहा है।"'अन्ना : किसन बाबूराव हजारे' 130 मिनट लंबी हिंदी फिल्म है, जो एक साल से अधिक समय तक अन्ना के पैतृक गांव रालेगण सिद्धी, अहमदनगर (महाराष्ट्र), मुंबई, नई दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में फिल्माई गई है। 

फिल्म का निर्माण राइज पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड और निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है। पहली बार निर्देशन कर रहे शशांक मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने फिल्म में अन्ना हजारे का किरदार निभाने के साथ ही फिल्म का संवाद और पटकथा भी लिखा है। शशांक के अलावा फिल्म में अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी भी हैं, जो एक युवा पत्रकार के रूप में हजारे की सामाजिक-राजनीतिक जीवन से जुड़ी कठिनाइयों को रिकॉर्ड करती हैं। इस हिंदी बायोपिक में तीन गीतों को भी शामिल किया गया है। 'द कपिल शर्मा शो' से कपिल शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, अली असगर और सुमोना चक्रवर्ती जैसे कलाकार जुड़े हुए हैं। 

 

Tags: Kapil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD