Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

विकास के लिए शांतिपूर्ण वैश्विक वातावरण अनिवार्य : हामिद अंसारी

उप राष्ट्रपति एम हामिद अंसारी वेनेजुएला के मार्गरिटा में 17वें एनएएम सम्मेलन को संबोधित करते हुए। इस अवसर पर विदेश राज्य मंत्री एम. जे. अकबर भी उपस्थित हैं।
उप राष्ट्रपति एम हामिद अंसारी वेनेजुएला के मार्गरिटा में 17वें एनएएम सम्मेलन को संबोधित करते हुए। इस अवसर पर विदेश राज्य मंत्री एम. जे. अकबर भी उपस्थित हैं।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पोरालामर (वेनेजुएला) , 18 Sep 2016

भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि विकास और विकासात्मक सहयोग के लिए शांतिपूर्ण वैश्विक वातावरण अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग सदस्य राष्ट्रों की सार्वभौम इच्छा के अनुरूप होना चाहिए। अंसारी रविवार को वेनेजुएला के मार्गरीटा द्वीप में 17वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलन मादुरो और ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय शांति और राष्ट्रों की प्रभुसत्ता के समक्ष सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद है।उन्होंने कहा, "राजनीतिक लक्ष्य हासिल करने या नीतियों में बदलाव लाने के लिए निर्दोष नागरिकों की अंधाधुंध हत्याओं को किसी भी आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता। 

आतंकवाद मानवाधिकारों के उल्लंघन का सबसे खतरनाक माध्यम है और यदि कोई राष्ट्र आतंकवाद को अपनी राज्य नीति के रूप में इस्तेमाल करता है तो यह स्पष्ट रूप से निंदनीय है।"उपराष्ट्रपति ने कहा, "गुटनिरपेक्ष आंदोलन के लिए यह अनिवार्य है कि वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद का खात्मा करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करें और आतंकवाद के बारे में संयुक्त राष्ट्र के व्यापक समझौते के प्रारूप का अनुमोदन करें।" उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधारों की आवश्यकता है, ताकि उसे 21वीं सदी के अनुकूल बनाया जा सके।अंसारी ने कहा, "हमें अपने आंदोलन के भीतर एक ऐसी व्यवस्था कायम करने की आवश्यकता है, जो आतंकवाद से लड़ सके, क्योंकि सुरक्षा, सार्वभौमिकता और विकास के प्रति सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद के कारण ही पैदा हुआ है।

"उन्होंने कहा, "अगले तीन वर्षो में विकास के लिए शांति, संप्रभुत्ता और एकता जैसे विषयों पर बल दिया जाएगा, जो हमारे मूलभूत सिद्धांतों का आधार है। स्थायी विकास हमारे प्रयासों का मूलाधार और हमारी सर्वोच्च कामना है, जिसे गुटनिरपेक्ष आंदोलन हासिल करने के लिए एकजुट है।"उन्होंने कहा, "तीन लक्ष्यों में शांति और संप्रभुता के अन्य दो लक्ष्य विकास की पूर्व शर्त हैं। गुटनिरपेक्ष आंदोलन को राजनीतिक, सामरिक और आर्थिक एवं सामाजिक मुद्दों पर प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय बहस को संचालित करना चाहिए।"

 

Tags: Hamid Ansari , Hassan Rouhani , MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD