Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

पर्यावरण की सुरक्षा के लिये ब्रिक्स देश एक साथ आये

लक्ष्य प्राप्ति के लिये प्रौद्योगीकी हस्तांतरण और वित्तीय आवश्यकता का हल जरूरी: अनिल माधव दवे

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोवा , 16 Sep 2016

ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों ने आज संयुक्त कार्य समूह की स्थापना और पर्यावरण सम्बंधी विषयों पर पारस्परिक सहयोग को लामबंद करने के लिये एक सहमति-दस्तावेज को मंजूरी दी। मंत्रिस्तरीय घोषणा में प्रमुख समझौतों को रेखांकित किया गया है जिन्हें आम सहमति के बाद अपनाया गया है। पारस्परिक सहयोग के क्षेत्रों में वायु एवं जल प्रदूषण पर नियंत्रण और कमी, तरल एवं ठोस कचरे का कारगर प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और जैव-विविधता का संरक्षण शामिल है। इसकी घोषणा आज गोवा में आयोजित होने वाले ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन की दूसरे दिन की बैठक के समापन पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनिल माधव दवे ने एक प्रेस वार्ता में की। यह बैठक ब्रिक्स देशों के बीच आधिकारिक चर्चा होने के एक दिन पहले हुई।श्री दवे ने कहा कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और वित्त ऐसे दो मुद्दे हैं जिन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिये हल किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की इस सम्बंध में प्रमुख भूमिका है। मंत्री महोदय ने कहा कि वायु की गुणवत्ता, जल प्रबंधन और ठोस कचरा प्रबंधन पर चर्चा के दौरान कुछ सहमति बनी है। पर्यावरण मंत्री ने जल स्रोतों को संरक्षित करने पर विशेष जोर दिया।

ब्रिक्स देशों के मंत्रियों ने विकसित देशों से अपील की कि वे विभिन्न वैश्विक पर्यावरण समझौतों और सतत विकास लक्ष्यों से सम्बंधित अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करें। ब्रिक्स देशों ने रियो घोषणा के सिद्धांतों के प्रति अपनी कटिबद्धता दोहराई।ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की मिश्रित आबादी पूरे विश्व की आबादी का 46 प्रतिशत है, उसके पास पूरे विश्व के भूभाग का 29.31 प्रतिशत क्षेत्र और पूरे विश्व के सकल घरेलू उत्पाद में 22 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। वहां समृद्ध जैव-विविधता और प्राकृतिक सम्पदा का भंडार है। ब्रिक्स देशों की आवाज पूरे विश्व में महत्व रखती है।ब्राजील का नेतृत्व वहां के पर्यावरण मंत्रालय में अंतराष्ट्रीय मामलों के विभाग के राजदूत श्री फर्नान्डो कोयम्ब्रा, रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरण मंत्री श्री सर्गेई डॉन्स्की, चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पर्यावरण सुरक्षा के उप-मंत्री श्री चाओ इंगमिन और दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पर्यावरण मामलों की मंत्री सुश्री एडना मोलेवा ने किया।पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव श्री अजय नारायण झा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के विशेष सचिव श्री रजनी रंजन रश्मि, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री रवि शंकर प्रसाद और मंत्रालय के अन्य आला अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Anil Madhav Dave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD