Thursday, 08 June 2023

 

 

खास खबरें विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर मिलेट विषय पर वर्कशाप प्रदेश को फिर से खेलों में अग्रणी बनाने के लिए पंजाब सरकार कर रही है हर संभव प्रयास : गुरमीत सिंह मीत हेयर ग्रामीण पुलिस ने 13 सदस्यीय लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ , आठ आरोपी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री डा.बलजीत कौर ने मलोट शहर के वार्ड नं. 2 के लोगों की समस्याओं का लिया जायजा 8468 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं से 12584 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा 'सिख ऑफ द ईयर अवार्ड' से सम्मानित स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा विधान सभा की विभिन्न कमेटियां गठित, नोटिफिकेशन जारी ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बुधवार को 97वें दिन में पहुंची मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा एक साल के अंदर 35वां जच्चा-बच्चा देखभाल केंद्र लोगों को समर्पित मॉक ड्रिल को पूरी गंभीरता से लें अधिकारी - जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल होशियारपुर में मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड किए जारी: एम.एफ. फारुकी पंजाब सरकार ने प्रदेश में एक वर्ष में 29 हजार से ज्यादा नौजवानों को दिया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा प्रदेश सरकार उद्यमियों को निवेश अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए वचनबद्ध: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राहुल चाबा ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) का पद्भार संभाला ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 134 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव बूथगढ़ में 82 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत प्लास्टिक कम करो, पर्यावरण बचाओ थीम के तहत पर्यावरण दिवस मनाया गया पंजाब सरकार द्वारा रेत/बजरी को सस्ते भाव पर यकीनी बनाने के लिए 34 माइनिंग कलस्टर जल्द किये जाएंगे लोगों को समर्पित कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने हलका खरड़ के गाँवों को विकास कामों के लिए 83 लाख रुपए की ग्रांटें की जारी नई खेल नीति पंजाब में खेल संस्कृति के पुनरूद्धार को बढ़ावा देगी : मीत हेयर

 

दिल्ली-जयपुर के बीच नया राजमार्ग बनेगा : नितिन गडकरी

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुड़गांव (हरियाणा) , 11 Sep 2016

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को घोषणा की कि दिल्ली और जयपुर के बीच एक नया राजमार्ग विकसित होगा, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा। इस राजमार्ग निर्माण पर 16,000 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। गडकरी ने कहा कि दिल्ली और जयपुर के बीच इस नए राजमार्ग के जरिए यात्री 270 किलोमीटर की दूरी महज दो घंटे में तय कर सकेंगे।इस राजमार्ग का कार्य जनवरी 2017 से शुरू होगा, और इस पर 16,000 करोड़ रुपये लागत आने की संभावना है।गडकरी ने कहा कि इस नए राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द ही शुरू हो जाएगा और उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस राजमार्ग के दोनों तरफ विकास को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि इससे लागत घट सके।गडकरी ने गुड़गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-8 (एनएच-8) पर तीन जंक्शनों के सुधार कार्य का शिलान्यास किया, जिनपर 1,005 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य 30 महीनों के बदले 15 महीनों में पूरा हो जाएगा।उन्होंने घोषणा की कि एनएच-8 पर यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम के तहत कैमरे भी लगाए जाएंगे।

 

Tags: Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD