Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण : जॉन केरी

जॉन केरी
जॉन केरी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Aug 2016

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने बुधवार को कहा कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा और भारत-अमेरिका का संबंध केवल दोनों देशों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली में उन्होंने कहा कि अमेरिका की विदेश नीति का उद्देश्य दुनिया भर में शांति लाना है।केरी ने कहा, "उभरता भारत वैश्विक चुनौतियों से निपटने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।" उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने अतिवाद, आतंकवाद, भीषण गरीबी, असमान व असतत विकास जैसी कई चुनौतियां हैं।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए केरी ने अमेरिकी कांग्रेस को लिखे उनके पहले पत्र का संदर्भ दिया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि भारत ऐतिहासिक तौर पर एक अमन परस्त राष्ट्र है और भारतीयों की हर प्रार्थना में शांति होती है।उन्होंने कहा, "मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अमेरिका की विदेश नीति का प्रारंभिक उद्देश्य दुनिया भर में शांति है।" 

लेकिन उन्होंने आतंकवादियों की ओर इशारा करते हुए इस बात को रेखांकित किया कि गत सदी की अपेक्षा इस सदी की चुनौतियां अलग हैं।केरी ने कहा, "इस 21वीं सदी में संघर्ष की परिभाषा गैर सत्ता पोषित तत्वों के माध्यम से दी जाती है। वैश्विक प्रणाली अब पूर्व तथा पश्चिम एवं उत्तर तथा दक्षिण के बीच विभाजित नहीं है, जिसके कारण राष्ट्र सीमा पार के खतरों को नजरअंदाज नहीं कर सकता। जिस दुनिया में हम रह रहे हैं, उसमें खतरा ज्यादा दूर नहीं होता।"उन्होंने कहा कि अमेरिका समस्त क्षेत्र की स्थिरता व सुरक्षा के लिए नजदीकी देशों जैसे जापान से सहयोग बढ़ाएगा।उन्होंने कहा, "हम बेहद मुश्किल से समझ पाए हैं कि जो खतरा हम आज झेलते हैं, वे पारंपरिक नहीं हैं। हमारे दुश्मन ऐसे हैं, जिनके पास न वायुसेना है, न नौसेना है और वे वर्दी भी नहीं पहनते हैं, फिर भी वे बेहद खतरनाक हैं।"केरी ने कहा, "उनमें से इस्लामिक स्टेट (आईएस), अल कायदा, लश्कर-ए-तैयबा व जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख हैं।"

 

Tags: John Kerry

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD