Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुपरसीरीज, नम्बर-1 की कुर्सी मेरा लक्ष्य : पुरसाला वेंकट सिंधु

पुरसाला वेंकट सिंधु
पुरसाला वेंकट सिंधु
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 25 Aug 2016

Last updated on: Aug 25, 2016, 00:00 IST

ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो में आयोजित 31वें ओलम्पिक खेलों में एकल वर्ग का रजत पदक जीतने वाली भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पुरसाला वेंकट सिंधु ने कहा है कि अब वह विश्व सुपरसीरीज पर ध्यान केंद्रित करेंगी क्योंकि यही एक पुरस्कार है, जो वह जीत नहीं सकी हैं। साथ ही सिंधु ने यह भी कहा कि वरीयता क्रम में नम्बर-1 की कुर्सी हासिल करना उनका अंतिम लक्ष्य है। सिंधु ने कहा कि ओलम्पिक में रजत जीतने के बाद अब वह अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों की नजर में सबसे बड़ा निशाना होंगी।हैदराबाद निवासी सिंधु ने जब अपने गृहप्रदेश और गृहनगर में प्रवेश किया तो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सरकारों ने उनका शानदार स्वागत किया। सिंधु ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि अब उनका सबसे पहला लक्ष्य सुपरसीरीज खिताब अपनी झोली में डालना है।बीते साल डेनमार्क ओपन सुपरसीरीज आयोजन में उपविजेता रहीं सिंधु ने कहा, "मेरा पहला लक्ष्य सुपरसीरीज है। मैं इसी पर ध्यान केंद्रित करूंगी।"विश्व की 10वीं वरीयता प्राप्त सिंधु के लिए नम्बर-1 की कुर्सी हमेशा से एक लक्ष्य रहा है। साल 2012 में शीर्ष-25 में शामिल होने के बाद सिंधु ने नम्बर-1 बनने का सपना देखा था।विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु ने कहा, "अगर आप लगातार टूर्नामेंट जीतते रहेंगे तो आप अपने आप नम्बर-1 बन जाएंगे। 

इसके लिए मुझे काफी मेहनत करनी होगी और अपना श्रेष्ठ देना होगा।"सिंधु के लिए बैडमिंटन एक जुनून है। आठ साल की उम्र में बैडमिंटन रैकेट थामने वाली सिंधु के माता-पिता अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे हैं।सिंधु ने कहा, "मेरी यात्रा कदम दर कदम रही है। पहले नेशनल सर्किट और फिर इंटरनेशनल सर्किट। मैं विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली पहली महिला बनी। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा लेकिन इसके बाद कई मौकों पर मैं चोट के कारण परेशान रही और कई मौकों पर मेरा प्रदर्शन खराब रहा। अंत में मैंने यह सब हासिल किया।"सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद का मानना है कि सिंधु में अभी भी पूरा बदलाव नहीं आया है। अभी सिंधु को कई क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है। बकौल सिंधु, "कोई एक चीज नहीं है। मैं हर स्ट्रोक खेल रही हूं और मेरे लिए यह अधिक जरूरी है कि मैं सीखने की प्रक्रिया जारी रखूं।"क्या ओलम्पिक पदक जीतने के बाद उन पर हर बार कोर्ट पर जाने के बाद अच्छा खेलने का दबाव होगा? इस पर सिंधु ने कहा, "दबाव की बात नहीं है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि मेरी तैयारी कैसी है। यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि किसी एक मैच के लिए मैं किस तरह की रणनीति लेकर चल रही हूं और उस पर कितना अमल कर पा रही हूं।"स्पेन की केरोलिना मारिन के हाथों रियो ओलम्पिक के फाइनल में हारने वाली सिंधु ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अहम क्षणो में उन पर किसी प्रकार का दबाव था। बकौल सिंधु, "कोई दबाव नहीं था। मैंने अपना खेल खेला। वह अच्छा मैच था और मैंने मारिन को इसके लिए बधाई भी दी। 

वह काफी आक्रामक खेलीं।"सिंधु यह भी मानती हैं कि दूसरे देशों की महिला खिलाड़ी भी इन दिनों अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और ऐसे में यह कहा जा सकता है कि चीनी खिलाड़ियों को हराया नहीं जा सकता।सिंधु ने कहा, "इस साल कोई भी चीनी खिलाड़ी महिला एकल में नहीं थी। वे अच्छा खेलीं लेकिन जिस तरह से बाकी की देशों की खिलाड़ी अच्छा खेल रही हैं, इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अब चीनी खिलाड़ियों का दबदबा खत्म हो गया है और उन्हें हराना असम्भव नहीं है।"ओलम्पिक रजच जीतने के बाद सिंधु के लिए काफी कुछ बदल गया है। अब तक वह 13.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार पा चुकी हैं और आने वाले दिनों में और भी पुरस्कारों की झड़ी लगने वाली है।सिंधु ने कहा, "यह बिल्कुल अलग भावना है। मैं मानती हूं कि मेरी जिंदगी बदल गई है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ओलम्पिक में पदक जीतूंगी। यह मेरा पहला ओलम्पिक था। मैं वाकई बहुत खुश हूं। मेरे लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है।"सिंधु को इस बात की बेहद खुशी है कि उनकी जीत पर देश के शीर्ष नेता खुश हुए, महत्वपूर्ण लोगों ने खुशी मनाई। हर किसी ने उनके लिए प्रार्थना की। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया कि वह उनके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं और रजनीकांत ने कहा कि वह उनके मुरीद हो चुके हैं।सिंधु ने कहा, "यह बहुत बड़ी बात है। इससे मुझे खुशी होती है। आज मैं उन सबको रीट्वीट कर रही हूं और धन्यवाद कर रही हूं। लाखों-करोड़ों लोगों ने मेरा साथ दिया। मैं समझती हूं कि उनके समर्थन, सहयोग, आशिर्वाद और प्रार्थना के कारण मुझे सफलता मिली।"

 

Tags: PV Sindhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD