Wednesday, 17 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

सांसदों के बीच वार्तालाप महत्वपूर्ण : सुमित्रा महाजन

सांसदों के बीच वार्तालाप महत्वपूर्ण : सुमित्रा महाजन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 21 Aug 2016

ब्रिक्स महिला सांसद मंच की प्रथम बैठक का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा जयपुर में 20 अगस्त को किया गया था। यह बैठक रविवार को समाप्त हो गई है। विदाई समारोह में शिष्टमंडल के सदस्यों को संबोधित करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सांसदों के बीच वार्तालाप महत्वपूर्ण है। उनका मानना था कि नागरिकों और सरकार के बीच संपर्क स्थापित करने के लिए संसद सदस्य बेहतर रूप से कार्य कर सकते हैं। उन्होंने सांसदों से आह्वान किया कि वे ब्रिक्स देशों में विद्यमान श्रेष्ठ प्रणालियों को जानें और उनसे लाभान्वित हों। महाजन ने आशा व्यक्त की कि बैठक के दौरान तीन महत्वपूर्ण विषयों अर्थात 'सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के बारे में परिदृश्य', 'सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति नागरिकों को सहभागी बनाने में महिला सांसदों की भूमिका' और 'जलवायु परिवर्तन की रोकथाम-वैश्विक सहयोग की अनिवार्यता' पर किए गए विचार-विमर्श से महिला सांसद अपने विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए नियमित रूप से मिलने हेतु प्रोत्साहित होंगी ताकि इस विषय पर अधिक गहन जानकारी प्राप्त हो सके और नीति निर्माताओं के रूप में उनके समक्ष आ रही समस्याओं और चुनौतियों पर एक व्यापक दृष्टिकोण विकसित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर हमारे प्रयासों के संदर्भ में पहला विषय काफी महत्व रखता है और यह सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति का मार्ग है। उनका मानना था कि इन 17 लक्ष्यों और 169 सहयोजित लक्ष्यों में हमारे प्रयासों से देशों के भविष्य को पर्वितित करने तथा प्रकृति के साथ सौहार्द स्थापित करते हुए अर्थपूर्ण विकास के मार्ग पर ले जाने की क्षमता है।उन्होंने महिला सांसदों को परामर्श दिया कि वे इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करें और यह उनका उत्तरदायित्व है कि वे सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों के क्रियान्वयन रणनीतियों और तंत्रों की भलीभांति निगरानी करें। दूसरे विषय 'सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्तिनागरिकों को सहभागी बनाने में महिला सांसदों की भूमिका' पर महाजन ने कहा कि यह विकासात्मक ²ष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। यदि इसे समानतापूर्ण, सतत और प्रभावी बनाना है तो विकास में महिलाओं व पुरुषों का समावेश होना चाहिए।अत: सतत विकास की प्रणाली में समानता को मुख्य धारा में शामिल करना सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।बैठक में शामिल एक अन्य महत्वपूर्ण विषय अर्थात 'जलवायु परिवर्तन की रोकथाम- वैश्विक सहयोग की अनिवार्यता' का उल्लेख करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि जलवायु परिवर्तन संपूर्ण मानवता का प्रभावित करता है किंतु साथ ही, हमारे पास विकासशील देशों के तौर पर हमारी अपनी चुनौतियां हैं।

 

Tags: Sumitra Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD