Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का किया पर्दाफाश; मुख्य संचालक गुरविंदर शेरा सहित चार मैंबर काबू पंजाब पुलिस ने बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित

 

विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में बाढ़ से हालात बिगड़े

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल (मध्यप्रदेश) , 19 Aug 2016

मध्यप्रदेश के विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में जारी भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। कई गांव जलमग्न हैं, नदी-नाले उफान पर है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सतना जिले में तो बाढ़ से घिरे मगराज गांव के छह लोग जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े हुए हैं। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। क्षेत्र के 50 गांवों को खाली कराया गया है। राहत व बचाव कार्य में सेना की मदद ली जा रही है। विंध्य क्षेत्र के रीवा, सतना और बुंदेलखंड के छतरपुर, पन्ना, दमोह और टीकमगढ़ में बारिश का दौर जारी है। रीवा जिले में लगातार जारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई मार्गो पर आवागमन बाधित हो रहा है। 

वहीं बांधों का पानी टमस नदी में छोड़े जाने से नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और नदी के किनारे बसे गांव के डूब में आने का खतरा मंडराने लगा है।रीवा संभाग में हुई वर्षा में छह लोगों की मौत हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 35 राहत शिविर लगाए गए हैं। शिविर में 20 हजार लोगों ठहराया गया है। यहां बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है। इसी तरह सतना जिले में भी बारिश का क्रम बना हुआ है। अमरपाटन क्षेत्र के मगराज गांव में तो छह लोग बाढ़ से घिर गए हैं और वे अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने बताया कि बाढ़ में फंसे इन लोगों केा सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

सतना जिले में कई स्थानों पर बाढ़ में लोगों के फंसे होने की खबरें आ रही हैं। मैहर क्षेत्र के गणेशपुर में कई परिवार बाढ़ से घिरे हैं, माधवगढ़ मजार क्षेत्र में भी कई लोग बाढ़ में फंसे हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत व बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।बुंदेलखंड के छतरपुर में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियां उफान पर है और निचली बस्तियों में पानी भर गया है। यहां के कई गांव का सड़क संपर्क टूट गया है। टीकमगढ़ में नदियों का जलस्तर बढ़ने से छतरपुर व ललितपुर से सड़क संपर्क बाधित है। दमोह में भी बीते एक दिन से बारिश हो रही है, जिससे आवागमन व जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। रीवा संभाग में बने बाढ़ के हालातों की समीक्षा करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रभावितों को सुरक्षित निकालने के लिए जरूरत पड़ने पर सेना और हेलीकॉप्टर की मदद ली जाए। 

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि स्थिति पर लगातार नजर रखें। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की सभी व्यवस्थाएं की जाएं। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव दल लगातार काम करें तथा उन्हें जरूरत के अनुसार मोटर बोट भेजी जाएं। कंट्रोल रूम चौबीस घंटे काम करें। राहत शिविरों में भोजन तथा अन्य व्यस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।बैठक में बताया गया कि रीवा संभाग में पिछले एक सप्ताह से भारी वर्षा हो रही है। बचाव दलों द्वारा 3,200 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बाढ़ के पानी से भरे करीब पचास गांवों को खाली कराया गया है।आपदा प्रबंधन तथा होमगार्ड के पच्चीस दल बचाव और राहत कार्यो में लगे हुए हैं। इन दलों के पास मोटर बोट तथा आवश्यक बचाव उपकरण हैं। बाण सागर बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं। पिछले दिनों रीवा संभाग में हुई वर्षा में छह लोगों की मौत हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 35 राहत शिविर लगाए गए हैं। शिविर में 20 हजार लोगों ठहराया गया है। बैठक में उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD