Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर

 

रियो ओलम्पिक (हॉकी) : भारतीय महिलाओं की लगातार तीसरी हार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो , 11 Aug 2016

भारत की महिला हॉकी टीम को रियो ओलम्पिक में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिका ने भारत को गुरुवार को 3-0 से हराया। 36 साल के अंतराल के बाद ओलम्पिक में हिस्सा ले रहीं भारतीय महिलाओं ने अपने पहले मैच में जापान से 2-2 से ड्रॉ खेला था लेकिन इसके बाद उन्हें ब्रिटेन के हाथों 0-3 और फिर आस्ट्रेलिया के हाथों 1-6 से हार मिली थी।भारतीय महिलाएं क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। अब अपने अंतिम पूल मैच में उन्हें 13 अगस्त को अर्जेटीना से भिड़ना है।

बहरहाल, अमेरिका के खिलाफ जीत के लिए भारतीय महिलाओं को अपना बेहतरीन खेल दिखाना था लेकिन वे ऐसा नहं कर सकीं और लगातार अंतराल पर गोल खाते हुए यह मुकाबला 3-0 से गंवा बैठीं।अमेरिका के लिए कैथरीन बाम ने 14वें और 42वें मिनट में गोल किए जबकि मेलिसा गोंजालेज ने 52वें मिनट में गोल किया।भारतीय टीम के निराशाजनक खेल का यह आलम रहा कि वह एक भी पेनाल्टी कार्नर नहीं हासिल कर सकी और उसके खिलाफ चार जबरदस्त हमले हुए, जिनमें से तीन में वह गोल बचाने में नाकाम रहीं।भारतीय टीम ने अपने खिलाफ 9 पेनाल्टी कार्नर दिए लेकिन यह अलग बात है कि उसने एक पर भी गोल नहीं होने दिया। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD