Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

शाही इमाम ने गांव गालिब रणसिंह में मस्जिद का नींव पत्थर रखा

भारत विश्व का सबसे बड़ा सर्वधर्म देश है : मौलाना हबीब उर रहमान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना , 31 Jul 2016

जिला के गांव गालिब रणसिंह में आज सभी धर्मो के सदस्यों के साथ शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने गांव में बनाई जाने वाली मस्जिद हजरत अबूबकर का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर विशेष रूप से नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी, गालिब रणसिंह के सरपंच जगदीप कौर पत्नी हरसिमरन सिंह, मैंबर रजिन्द्र सिंह, मैंबर रछपाल सिंह, मैंबर चैंचल सिंह, मैंबर सुखविन्द्र सिंह, मैंबर दविन्द्र सिंह, डा. इदरीस, बिलाल खान, मुहम्मद फुरकान, बबलू खान, मौलाना मुमताज व अन्य गणमान्य विशेष रूप में उपस्थित हुए। इस मौके पर संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि मस्जिद खुदा का घर है और इसके दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले है। 

उन्होनें कहा कि सभी धर्म एकता, प्यार और भाईचारे का संदेश देते है। शाही इमाम ने कहा कि ये प्रत्येक हिन्दूस्तानी के लिए गर्व की बात है कि भारत विश्व का सर्वधर्म देश है और यहां हर एक व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने की पूर्ण आजादी है। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि विदेशी और कट्टरपंथी ताकतें देश में सर्वधर्म एकता को तोडऩे की कोशिश करती रहती है, लेकिन वतन के हिन्दू, सिख, मुसलमान व अन्य वर्गो के लोग आपसी एकता के बल पर ऐसी साजिशों को नाकाम कर देते है। शाही इमाम ने कहा कि इस्लाम को आंतकवाद के साथ जोड़ कर देखना गलत है। इस्लाम अमन का संदेश देता है। समाज में ऊंच-नीच फैलाने वाली ताकतें ही इस्लाम के खिलाफ भ्रम पैदा करना चाहती है। उन्होनें कहा कि पंजाब भारत वर्ष में कौमी एकता की एक जिंदा मिसाल है। 

शाही इमाम ने कहा कि ग्राम पंचायत ने मस्जिद बनाने के लिए जगह देकर कौमी एकता को ओर बल दिया है। ग्राम पंचायत के सरपंच जगदीप कौर ने कहा कि उनका गांव हमेशा ही सभी धर्मो का सत्कार करता आया है। उन्होनें कहा कि हम सब गांव वाले मस्जिद के निर्माण में शाही इमाम जी का हर तरह से साथ देगें। वर्णनयोग है कि इस खुशी के मौके पर गांव गालिब रणसिंह की पंचायत की ओर से शाही इमाम जी को सम्मानित किया गया। गांव के मुस्लिम निवासी मुहम्मद रफी, लियाकत अली, अनवर अली, इस्माइल मुहम्मद, सादिक अली, इकबाल मुहम्मद, खुदा बख्श, अब्दुल मजीद, सरदार अली, रसीक मुहम्मद, असलम अली, हमजद अली, अकरम अली, शमी खान, रेशम अली, तरसेम अली, शमशेर अली, अंग्रेज अली, संजीव अली, शाहरूख खान, शहजाद अली, मुहम्मद सनवर, जाफिर अली, अमीर मुहम्मद, साहिल खान, मुहम्मद जुलफकार ने शाही इमाम साहिब द्वारा गालिब रणसिंह, गालिब कलां की पंचायत के सदस्यों को सम्मान चिन्ह भेंट किए। 

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD